दो सगे भाइयों ने मिलकर अपने जीजा की कर दी हत्या क्या थी हत्या की वजह देखते रही एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

दो सगे भाइयों ने मिलकर अपने जीजा की कर दी हत्या क्या थी हत्या की वजह
देखते रही एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर – चाम्पा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के परसदा में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है,,दो सगे भाइयो ने मिलकर अपनी दीदी को दी जा रही प्रताड़ना से आक्रोशित होकर जीजा की हत्या की थी,,वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया गया है

जांजगीर चाम्पा जिला के परसदा गाँव मे 18 मई को ग्रामीणों ने तालाब किनारे अज्ञात शव मिला था,,संदिग्ध हालत मे मिले शव की सूचना पर मुलमुला पुलिस मौके के पहुंची और मृतक की पहचान मुन्ना चौहान के रूप मे किया गया,,मुन्ना चौहान बलौदा का रहने वाला था,,जो मार्च माह मे यूपी कमाने खाने गया था,,उसकी पत्नी परसदा मे अपने पिता के घर तीन बच्चो की लेकर रह रही थी
मुन्ना चौहान का विवाह परसदा निवासी संतोषी चौहान से 13 वर्ष साल पहले हुआ था,,जो अपनी पत्नी को हमेशा परेशान और मारपीट करता था,,यूपी से वापस आकर मुन्ना अपनी पत्नी को लेने ससुराल परसदा पंहुचा लेकिन मुन्ना चौहान साला सतीश चौहान और अमित चौहान ने अपने जीजा द्वारा शराब पीकर संतोषी और बच्चों के साथ मारपीट करने से परेशान थे,,इसके अलावा भांजी की एक्सीडेंट से मृत्यु होने बाद मिले राहत राशि 2 लाख रूपये को शराब पी कर उडाने से नाराज थे,,इसी बात से आक्रोशित होकर दोनो भाईयों के द्वारा तालाब किनारे मजबूत लाठी से मुन्ना के सिर में वार कर हत्या की गई,,घटना के बाद से आरोपी फरार हो गए थे
राजेंद्र जायसवाल ( एडिशनल एस पी जांजगीर चांपा )
मुलमुला पुलिस ने अंधे क़त्ल की गुत्थी को सुलझाने मे टेक्निकल जाँच की,,और शव को देखने के बाद मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दिया,, लेकिन पुलिस ने मौके की हालत और शव की परिस्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई और मृतक के ससुराल पक्ष के सदस्यो से पूछताछ कर मामले से जुड़े क्लू को निकाल कर जाँच शुरू की और हत्या की गुत्थी को सुलझा कर आरोपियो को सलाखों के पीछे पंहुचा दिया है



