देश भर में अपने प्रतिभा का जलवा दिखा रहे है छत्तीसगढ़ के दिव्यांग खिलाडियों के सामने है आर्थिक संकट और खेल सामग्री की बड़ी कमी कमी,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

देश भर में अपने प्रतिभा का जलवा दिखा रहे है छत्तीसगढ़ के दिव्यांग खिलाडियों के सामने है आर्थिक संकट और खेल सामग्री की बड़ी कमी कमी,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

सक्ति – जिले के खिलाडी देश भर में अपने प्रतिभा का जलवा दिखा रहे है छत्तीसगढ़ के दिव्यांग खिलाडियों के सामने आर्थिक संकट और खेल सामग्री की कमी बड़ी समस्या बनकर खड़ी हो गई है,,

जिसको लेकर दिव्यांग खिलाडियों ने क्षेत्र की सांसद और कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई है,,सीमित संसाधन के साथ ही इन खिलाड़ियों ने दूसरे प्रदेश में जाकर टूर्नामेंट में जीत हासिल कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है,,मगर दूसरे प्रदेश के अपने प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों के पास आधुनिक ट्राई साइकिल एवं उच्च गुणवत्ता वाली खेल सामग्री देख खुद को पिछड़ा हुआ महसूस कर रहे है

आई पी एल की तर्ज मे दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों का इंडियन व्हील चेयर प्रीमियर लिग का फाइनल मैच 23 जून को उत्तराखंड चैलेंजर्स और मुंबई के बीच खेला गया था,,जिसमें उत्तराखंड की टीम विजेता बनी,,इस टीम में छत्तीसगढ़ से तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ था,,और इस श्रेणी में हो रहे पहले मैच में ही विजेता टीम का हिस्सा होने पर छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी पीलाबाबू,,अमित कुमार,, लक्की सोनी,,शामिल थे,, जिसमें सक्ती से पीला बाबू ने भी अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया था,,उनके इस खेल में सम्मिलित होने के पूर्व सक्ती कलेक्टर ने उन्हें क्रिकेट खेल सामग्री,,जर्सी आदि के साथ जीत के आने और अपने राज्य और जिले का मान बढ़ाने के लिए बेहतर खेल प्रदर्शन की शुभकामनाएं भी दी थी,,दिल्ली के बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 12 में इस खेल का आयोजन किया गया था,,जिसमे देश भर के आठ टीमों ने हिस्सा लिया था,,पीलाबाबू व उनकी टीम के इस उपलब्धि पर परिवार के सदस्य एवं क्षेत्र के लोग अपने खिलाड़ियों पर काफी गर्व महसूस कर रहे है,,वही अपने इस कौशल को अब ये दिव्यांग खिलाड़ी देश विदेश में भी दिखाना चाहते है,,इसलिए शासन प्रशासन से मदद की आश लगाए बैठे है



