पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बरसाती पानी का संकट: डॉक्टर और मरीज परेशान,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बरसाती पानी का संकट: डॉक्टर और मरीज परेशान,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर
जांजगीर-चाम्पा जिले के पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में अस्पताल के अंदर बरसाती पानी घुसने से डॉक्टर और मरीजों को गंभीर परेशानियां का सामना करना पड़ा है। अस्पताल के अंदर पानी भर जाने से ना केवल चिकित्सा सेवाएं बाधित हो रही हैं, बल्कि मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को भी पानी में रहना पड़ रहा है।

स्थिति इतनी गंभीर है कि अस्पताल के अंदर पानी की निकासी के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है। परिणामस्वरूप, हर बारिश के बाद स्थिति और भी बदतर हो जाती है। शासन ने 50 बिस्तर वाले नए भवन का स्वीकृति दी थी, जिससे इस समस्या का समाधान हो सकता था, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण नया भवन अब तक तैयार नहीं हो पाया है।

स्वास्थ्यकर्मी और मरीज दोनों ही पुराने भवन में रहने के लिए मजबूर हैं, जो हर बार बारिश में जलमग्न हो जाता है। स्थानीय लोगों और अस्पताल प्रशासन ने शासन से इस मुद्दे पर तुरंत ध्यान देने और नए भवन के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है। यह स्थिति न केवल मरीजों के लिए स्वास्थ्य संकट पैदा कर रही है, बल्कि अस्पताल की कार्यक्षमता पर भी गंभीर सवाल उठा रहा है।

शासन को इस समस्या का तत्काल समाधान निकालने और नए भवन का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के लिए क़ोई उचित कदम उठाना चाहिए, ताकि पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा सेवाएं सही तरीके से चल सके



