राज्य एवं शहर
सुकली गांव में आकाशीय बिजली से बड़ा हादसा,,एक की मौत, 8 घायल,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

सुकली गांव में आकाशीय बिजली से बड़ा हादसा,,एक की मौत, 8 घायल,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर जिले के सुकली गांव में पिकनिक के दौरान हुई एक दर्दनाक घटना में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 11 वर्षीय चंद्रहास दर्वेश की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा तब हुआ जब 20 से 22 लोग तालाब के किनारे बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे बैठे हुए थे। तेज बारिश और गरजने के बाद सभी पेड़ के नीचे शरण लेने पहुंचे, तभी अचानक बिजली गिरने से यह बड़ा हादसा हुआ।

घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल घायलों की संख्या बढ़ रही है और कई की हालत गंभीर बनी हुई है।



