राज्य एवं शहर

वायु प्रदूषण के नियंत्रण प्रदर्श में,,चांपा की होनहार छात्रा अंशिका अग्रवाल ने मारी बाजी,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

वायु प्रदूषण के नियंत्रण प्रदर्श में,,चांपा की होनहार छात्रा अंशिका अग्रवाल ने मारी बाजी,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर चाम्पा जिले के अकलतरा में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान मेला व वैदिक गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता सरस्वती शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 वीं की होनहार छात्रा अंशिका अग्रवाल ने विषय ( साइंस प्रोजेक्ट वायु प्रदूषण के नियंत्रण ) प्रदर्श मॉडल बनाकर एवं इस विषय पर शानदार  ( प्रेजेंटेशन ) देते हुए ( रनर अप ) द्वितीय स्थान रही,,अंशिका बरपाली चौक डागा कॉलोनी चांपा निवासी अजय मधु अग्रवाल की सुपुत्री है इस सफलता पर उनके दादा- दादी श्री रोशन लाल,,कमला देवी अग्रवाल अंशिका का छोटा भाई लक्ष्य एवं उनके ( ताऊ जी विजय अग्रवाल ) पूरे परिवार के साथ- साथ स्कूल के प्राध्यापक गणों ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है और आपको यह बताते चलें कि ( पिछले वर्ष ) भी अंशिका ने विषय ( रैन हार्वेस्टिंग जल संरक्षण ) पर बेहतरीन ( प्रेजेंटेशन ) देते हुए प्रथम स्थान हासिल किया था अपने स्कूल,,जिले व संभाग में ( प्रथम ) एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता डोंगरगढ़ में शानदार उपलब्धि ( द्वितीय स्थान) हासिल की थी

बेटी दिवस के अवसर पर अंशिका अग्रवाल की एक सुंदर सी कविता

बरपाली चौक डागा कॉलोनी निवासी रोशन लाल अग्रवाल की ( लाडली ) पोती अजय – मधु की बेटी अंशिका अग्रवाल

बेटी एक वरदान है बेटी ही देश की शान है
ना समझो इसे तुम बोझ यही देश का मान है
हर दुख में साथ निभाएगी
पुत्र का भी कर्तव्य निभाएगी
बेटी एक वरदान है
बेटी ही देश की शान है
घर में खुशियां वह बरसाएगी
हर दुख को दूर भगाएगी
क्योंकि बेटी एक वरदान है
बेटी ही देश की शान है
ना समझो इसे तुम कमजोर
झांसी की रानी है
देवी का अवतार है
यही देश का गौरव है
बेटी है तो यह दुनिया है
बेटी देवी स्वरूपा है
बेटी एक वरदान है
बेटी ही देश की शान है बेटी ही देश की शान है
बेटी तू महान है बेटी तू महान है
तू ही देश की शान है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!