राज्य एवं शहर

टेल एरिया के किसान पानी के लिए तरसे,,सिचाई विभाग की लापरवाही उजागर,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

टेल एरिया के किसान पानी के लिए तरसे,,सिचाई विभाग की लापरवाही उजागर,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

 

जांजगीर-चाम्पा जिला जिसे पूर्ण सिचित क्षेत्र के रूप में जाना जाता है,,वहाँ के किसान आज भी सिचाई की समस्याओं से जूझ रहे हैं पामगढ़ तहसील क्षेत्र के जेवरा गांव के किसान इन दिनों अपनी फसल को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं,,उनका कहना है कि अकलतरा के बनाहील-झलमला नहर से उनके खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा है,,जिससे फसल सूखने की कगार पर है

 

किसानों का आरोप है कि सिचाई विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही और मनमानी के कारण टेल एरिया में स्थित उनके खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है,,कई बार नहर की सफाई के लिए शिकायत की गई है,,लेकिन अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया,, आखिरकार,,गांव के लोगों ने स्वयं सफाई कार्य को अंजाम दिया,,लेकिन इसके बावजूद भी पानी टेल एरिया तक नहीं पहुंच रहा है

 

जेवरा के किसानों ने इस गंभीर समस्या को लेकर कलेक्टर कार्यालय तक पहुंच कर अपनी शिकायत दर्ज कराई,,उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनके खेतों में पानी की व्यवस्था नहीं की गई,,तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे,,किसानों का कहना है कि उनकी मेहनत बर्बाद हो जाएगी और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा

 

यह स्थिति सिचाई विभाग की घोर लापरवाही और अधिकारियों की असंवेदनशीलता को उजागर करती है,,जिस जिले को पूर्ण सिचित क्षेत्र कहा जाता है,, वहाँ के किसान यदि पानी के लिए तरस रहे हैं,,तो यह सिचाई व्यवस्था की बड़ी खामी को दर्शाता है किसानों की इस समस्या का त्वरित समाधान निकालने की आवश्यकता है ताकि वे अपनी फसल को बचा सकें और उन्हें आर्थिक संकट से उबारा जा सके

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!