जांजगीर के बुधवारी बाजार के पास खुले कुआँ मे गिरने से एक युवक की मौत,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर के बुधवारी बाजार के पास खुले कुआँ मे गिरने से एक युवक की मौत,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर चाम्पा जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र के बुधवारी बाजार के पास खुले कुआँ मे एक युवक की लाश मिली हैं,,सबसे व्यस्ततम क्षेत्र के कुआँ मे लाश मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फ़ैल गई और,,कोतवाली पुलिस के साथ नगर सेना की टीम मौके मे पहुंच कर शव को बाहर निकाला,,मृतक की पहचान योगेश शर्मा मे रूप मे किया गया,,कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया हैं,,वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

जांजगीर चाम्पा जिला के बुधवारी बाजार के पास खुले कुआँ के अंदर अज्ञात युवक का शव दिखा,,कुआ में युवक को गिरते दिखते ही तत्काल 112 को सूचना दी गई इस पर कोतवाली पुलिस और नगर सेना की टीम मौके मे पहुची और शव को बाहर निकाला,,शव का पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक की पहचान योगेश शर्मा के उर्फ नानू जो पेशे से ठेकेदार रूप मे किया गया,,और शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया हैं

मृतक योगेश शर्मा के मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं,,योगेश शर्मा ठेकेदारी का काम करता था,उसे आज सुबह पास के एटीएम से पैसा निकालते भी कुछ लोगो ने देखा हैं,,और कुआँ के पास बैठा था वही अचानक कुंआ में गिर गया लाश मिलने से कई सवाल उठने लगे हैं,,कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई हैं और पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं



