विधायक व्यास कश्यप ने बीजेपी सरकार के खिलाफ किया बड़ा आंदोलन,,15 सूत्रीय मांगों को लेकर किया बड़ा धरना प्रदर्शन,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

विधायक व्यास कश्यप ने बीजेपी सरकार के खिलाफ किया बड़ा आंदोलन,,15 सूत्रीय मांगों को लेकर किया बड़ा धरना प्रदर्शन,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक व्यास कश्यप ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी की अगुआई में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना और रैली का आयोजन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने जिले की उपेक्षा और विकास कार्यों में देरी को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
विधायक ने सरकार पर लगाया उदासीनता का आरोप

धरना सभा में विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार ने विधानसभा बजट 2024-25 में स्वीकृत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को अभी तक प्रारंभ नहीं किया है। उन्होंने नैला ओवरब्रिज और गेमन पुल जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को मंजूरी के बावजूद प्रशासकीय स्वीकृति न देने को सरकार की जनविरोधी मानसिकता करार दिया

प्रमुख 15 सूत्रीय मांगें
1. बजट में स्वीकृत परियोजनाओं की शुरुआत।2
2. नैला रेलवे स्टेशन तक नाली निर्माण।
3. जांजगीर में 132/33 केवी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण।
4. खोखसा-पिथमपुर मार्ग का चौड़ीकरण और मरम्मत।
5. नवागढ़ में एसडीएम कार्यालय का संचालन।
6. जल आवर्धन योजना को शीघ्र पूरा करना।
7. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन।
8. पश्चिम केबिन नैला ओवरब्रिज का निर्माण।
9. नहरिया बाबा मंदिर के पास फुट ओवरब्रिज।
10. हसदेव नदी पर गेमन पुल का पुनर्निर्माण।
11. लछनपुर में घुंडी नाला पुल का निर्माण।
12. ठा. छेदीलाल महाविद्यालय के नए भवन का निर्माण।
13. जिले में नवोदय विद्यालय की स्थापना।
14. मड़वा विस्थापितों के पुनर्वास की समस्याओं का समाधान।
15. जिला अस्पताल को 220 बिस्तरों तक अपग्रेड कर मेडिकल कॉलेज का निर्माण।

भाजपा सरकार के खिलाफ चेतावनी

विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार की विकास विरोधी नीतियों से जनता को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी पूरे जिले में व्यापक आंदोलन करेगी।
धरने के बाद तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें इन मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की गई।

जनता का समर्थन जुटाने की कोशिश

इस प्रदर्शन को भाजपा सरकार के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है, क्योंकि मांगें बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी हैं, जो सीधे जनता के जीवन को प्रभावित करती हैं। कांग्रेस पार्टी इसे आगामी चुनावों के लिए जनसमर्थन जुटाने का बड़ा कदम मान रही है।



