राज्य एवं शहर

विधायक व्यास नारायण कश्यप ने किया वार्ड 21 में जनसभा और कार्यालय का उद्घाटन,कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

विधायक व्यास नारायण कश्यप ने किया वार्ड 21 में जनसभा और कार्यालय का उद्घाटन,कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर-चाम्पा। नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है,,भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं,,इसी कड़ी में,,जांजगीर-नैला नगर पालिका के वार्ड नंबर 21 में कांग्रेस प्रत्याशी पार्षद पद के लिए चंद्रकुमार ओग्रे (भाकू) के समर्थन में विधायक व्यास नारायण कश्यप ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और वार्ड कार्यालय का उद्घाटन किया

विधायक कश्यप ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया,,और जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की,,उन्होंने कहा कि पूर्व में कांग्रेस की सरकार रहते हुए नगर पालिका क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए गए हैं,,जिनका लाभ आज जनता को मिल रहा है

उन्होंने वार्ड नंबर 21 से कांग्रेस प्रत्याशी पार्षद पद के लिए चंद्रकुमार ओग्रे (भाकू) और नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की उम्मीदवार श्रीमती गगोत्री संतोष गढ़ेवाल को विजयी बनाने के लिए जनता से समर्थन मांगा है

इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे,,सभा के दौरान विधायक कश्यप ने मतदाताओं से कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो जनता की भलाई और वार्ड के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है,,उन्होंने वादा किया कि यदि कांग्रेस प्रत्याशी को जनता का आशीर्वाद मिला, तो वार्ड में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी।

वहीं,,दूसरी ओर,,भाजपा प्रत्याशी मोतीलाल डहरिया भी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर चुके हैं वार्ड में दोनों दलों के समर्थकों के बीच चुनावी माहौल गर्म हो गया है और मतदाता अपने प्रत्याशी के चयन को लेकर मंथन कर रहे हैं।

नगर निकाय चुनाव के इस मुकाबले में कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियां पूरी ताकत झोंक रही हैं,,लेकिन अंतिम फैसला जनता के हाथों में है,,अब देखना दिलचस्प होगा कि वार्ड नंबर 21 में मतदाता किसे अपना प्रतिनिधि चुनते हैं

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!