जांजगीर-चांपा नगरीय निकाय चुनाव मतदान की प्रक्रिया शुरू, कलेक्टर और एसपी ने किया मतदान,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर-चांपा नगरीय निकाय चुनाव मतदान की प्रक्रिया शुरू, कलेक्टर और एसपी ने किया मतदान,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर
जांजगीर चांपा जिले में नगरीय निकाय चुनाव के लिए आज मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है,जिले के 3 नगर पालिका और 8 नगर पंचायतों में मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं इस चुनाव में 610 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं,जिनके भाग्य का फैसला 1 लाख 49 हजार 900 मतदाता का प्रयोग करेंगे,मतदान के लिए ईवीएम मशीन का उपयोग किया जा रहा है,जहां अध्यक्ष पद के लिए सफेद लेबल और पार्षद पद के लिए गुलाबी लेबल में उम्मीदवारों के नाम दर्ज हैं मतदाता एक ही ईवीएम से दोनों पदों के लिए मतदान कर रहे हैं,जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी की गई थीं,मतदान के दौरान कलेक्टर आकाश छिकारा अपने परिवार के साथ जांजगीर के डाइट मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया,उन्होंने अन्य मतदाताओं की तरह पहचान पत्र दिखाकर अपनी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाई है
आकाश छिकारा ( कलेक्टर जांजगीर चाम्पा )
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया,सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और जिले भर में कड़ी निगरानी रखी जा रही है,,मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव को किया जा सके हो प्रशासन ने लोगों से निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की है
विवेक शुक्ला ( पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा )



