जांजगीर नगर पालिका अध्यक्ष बनीं बीजेपी की प्रत्याशी चित्रलेखा गढ़ेवाल,विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया भरोसा,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

जांजगीर नगर पालिका अध्यक्ष बनीं बीजेपी की प्रत्याशी चित्रलेखा गढ़ेवाल,विकास कार्यों में तेजी लाने का दिया भरोसा,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर
जांजगीर। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रत्याशी चित्रलेखा गढ़ेवाल ने नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव जीतकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की। उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा गया, जिसके बाद उन्होंने जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष चित्रलेखा गढ़ेवाल ने कहा कि जांजगीर की जनता का विश्वास और बीजेपी कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह जीत संभव हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब नगर में सभी कार्यों में तेजी लाई जाएगी और विकास की गंगा बहेगी,, उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता स्वच्छता, जल आपूर्ति, सड़क निर्माण और शहर के सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों पर होगी। साथ ही, नगर पालिका के हर वार्ड में आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए विशेष योजना बनाई जाएगी।
बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह
चित्रलेखा गढ़ेवाल की जीत से बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। जीत के बाद नगर में विजय जुलूस निकाला गया, जहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई,,नगरवासियों को संबोधित करते हुए चित्रलेखा गढ़ेवाल ने कहा, यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि पूरे जांजगीर की जनता की जीत है। मैं सभी के भरोसे पर खरा उतरूंगी और जांजगीर को एक विकसित और आदर्श नगर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगी



