प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना,किसानों को भुगतान में आ रही दिक्कतें,सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना,किसानों को भुगतान में आ रही दिक्कतें,सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर
जांजगीर चांपा जिले के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से वंचित जिले के किसानों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं,जिले के नवागढ़ ब्लॉक और पामगढ़ ब्लॉक के कई किसानों ने शिकायत की है कि कृषि विभाग की लापरवाही के कारण उनके खातों में पैसा नहीं आ रहा है,किसानों का कहना है कि जब वे कृषि विभाग के अधिकारियों के पास जाते है,तो हर बार कोई नया बहाना बना दिया जाता है। कभी एड्रेस गलत होने की बात कही जाती है,तो कभी नाम में गलती का हवाला देकर उन्हें टाल दिया जाता है,कम्प्यूटर ऑपरेटर भी कोई स्पष्ट जवाब देने के बजाय किसानों को इधर-उधर भटकाते रहते हैं,एक किसान ने बताया कि 2019 में उनके पिता को दो किस्तें मिली है,लेकिन उसके बाद से अब तक कोई भुगतान नहीं हुआ,उन्होंने कई बार कृषि विभाग के चक्कर लगाए,मगर कोई उत्तर नहीं मिला,एक अन्य किसान ने बताया कि जब उन्होंने कृषि विभाग के बाबू से शिकायत की,तो उन्हें कम्प्यूटर ऑपरेटर के पास भेज दिया गया,वहां ऑपरेटर ने उल्टा किसान को ही दोषी ठहरा दिया,थक-हारकर किसान जांजगीर के उप संचालक कृषि विभाग कार्यालय पहुंचे,लेकिन वहां भी कम्प्यूटर ऑपरेटर ने गोल-मोल जवाब देकर टालने की कोशिश की,किसानों का आरोप है कि उप संचालक कृषि अधिकारी ललित मोहन भगत भी उनकी समस्या को गंभीरता से लेने के बजाय सिर्फ बहाने बना रहे है किसानों के खाते में लंबित किस्तों का भुगतान शीघ्र कराया जाए,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है,लेकिन यदि वे अपना हक पाने के लिए भटकने को मजबूर हैं,तो यह प्रशासन की नाकामी साबित हो रहा है,जिला प्रशासन और कृषि विभाग को इस समस्या पर तत्काल ध्यान देना चाहिए ताकि किसानों को राहत मिल सके,मेरे द्वारा किसान निधि का पैसा मिल रहा था लेकिन कुछ समय से मेरा पैसा मिलना बंद हो गया है कई बार ब्लॉक के ऑफिस और जिला कार्यालय का चक्कर काट चुका हूं लेकिन अभी तक मेरी समस्या का हल नहीं निकला है ब्लॉक ऑफिस जाओगे तो जिला कार्यालय जाने के लिए बोलते हैं जिला कार्यालय बोलते हैं की ब्लॉक वाले करेंगे इस तरह से मेरा समस्या कट निराकरण हो नहीं रहा है जिससे मेरा किसान सम्मन निधि का पैसा नहीं आ रहा है,मेरे पिता जी का 2019 से किसान सम्मान निधि का पैसा आ रहा था लेकिन अचानक से आना बंद हो गया KYC करवाने के बाद भी पैसा नहीं आया तो ब्लॉक ऑफिस गया तो वहां का अधिकारी का कहना है कि गांव का नाम गलत है 2 साल हो गया सिर्फ ब्लॉक और जिला के कार्यालय के चक्कर लगते आज फिर जिला कृषि विभाग में आवेदन जमा किया हु लेकिन मुझे नहीं लगता कि इस बार भी मेरा काम होगा,किसान सम्मान निधि के पोर्टल में बीच बीच में टेक्निकल फॉल्ट आ जाता है जिससे विभाग के द्वारा बीच-बीच में सुधार कार्य किया जा रहा है,किसानों की समस्या को लगातार समाधान किया जा रहा जल्द ही किसानों की समस्या सुधार कर दिया जाएगा जिससे किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी,कुछ किसानों का गांव ब्लॉक एवं खसरा नंबर बदल गया है उसे सुधार किया जा रहा है



