जांजगीर-चांपा ने कांकेर को 30 रन से हराया,लगातार दूसरी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर,,सेमीफाइनल की राह मजबूत,आदित्य यादव और हर्ष राठौर चमके

जांजगीर-चांपा ने कांकेर को 30 रन से हराया,लगातार दूसरी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर,,सेमीफाइनल की राह मजबूत,आदित्य यादव और हर्ष राठौर चमके

जांजगीर-चांपा। सीनियर 20-20 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में जांजगीर-चांपा जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांकेर को 30 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की है,,अब टीम अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गई है,,और सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें और प्रबल हो गई हैं।
कांकेर के होम ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए जांजगीर-चांपा की टीम ने 125 रन बनाए,,कप्तान शाबान खान ने 30 रन,,प्रवीण केवट ने 23 और सौरभ जायसवाल ने 18 रन बनाए।
जवाब में कांकेर की पूरी टीम 95 रन पर ढेर हो गई,,गेंदबाजों में आदित्य यादव और हर्ष राठौर ने 4-4 विकेट लेकर कांकेर की कमर तोड़ दी,,वहीं लब्याम राजपूत ने भी 2 विकेट चटकाए।
इससे पहले टीम ने कवर्धा को हराया था,,और अब लगातार दो जीत के साथ ग्रुप में पहले स्थान पर है,,अगला मुकाबला 20 अप्रैल को नारायणपुर से होगा,,जीतते ही टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी।
क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी – 1 मई से समर कैंप
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पद्मेश शर्मा ने बताया कि 1 मई से पेन्डी स्थित मिनी स्टेडियम में समर कैंप शुरू हो रहा है,,यह कैंप सुबह 6:30 बजे से शुरू होगा,,पंजीयन फार्म,,ऑनलाइन ग्राफिक्स चांपा,,सोनू स्पोर्ट्स जांजगीर,,से लिया जा सकता है या 1 मई को मैदान पर जाकर भी पंजीकरण किया जा सकता है।



