WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख का कबाड़ बरामद

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख का कबाड़ बरामद

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध कबाड़ कारोबार करने वालों पर पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर करीब 22 लाख रुपए का अवैध कबाड़ जब्त किया गया है। यह कार्रवाई नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के नेतृत्व में की जा रही है।

इस अभियान के तहत थाना जांजगीर, चाम्पा और शिवरीनारायण पुलिस की टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, डीएसपी कविता ठाकुर और एसडीओपी चाम्पा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

कहां-कहां हुई कार्रवाई

ग्राम लछनपुर में आरिफ मेमन के गोदाम से करीब 60 टन कबाड़ बरामद,बिरगहनी चौक स्थित मुकेश देवांगन के गोदाम से 150 किलो कबाड़ जब्त,ग्राम सिवनी, थाना चाम्पा में राधेलाल बरेठ की दुकान से 1.6 टन कबाड़।ग्राम गिधौरी,थाना शिवरीनारायण में एस. रात्रे के गोदाम से 7 टन कबाड़ जब्त किया गया,कुछ कबाड़ी जैसे भागीरथी कसेर और बंटी उर्फ असरफ खान पुलिस की कार्रवाई से पहले ही फरार हो गए। उनके गोदामों को पुलिस ने सील कर दिया और नोटिस चस्पा कर दी है

इसके अलावा भागीरथी यादव, पिताम्बर सिंह राजपूत और अन्य कबाड़ी दुकानों पर भी छापेमारी की गई। सभी मामलों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है क्योंकि कबाड़ियों के पास कबाड़ रखने के वैध दस्तावेज नहीं मिले।

पुलिस का साफ संदेश है कि जिले में किसी भी तरह के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!