WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे की सख्ती, 189 मामलों में कार्रवाई

जांजगीर-चांपा जिले में अवैध खनिज उत्खनन पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे की सख्ती, 189 मामलों में कार्रवाई

जांजगीर-चांपा जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर अब प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीमों ने मिलकर विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।

खनिज अधिकारी श्री अनिल साहू ने बताया कि वर्ष 2025-26 में अब तक (26 मई तक) जिले में अवैध खनिज संबंधित कुल 189 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें से 163 मामलों में 40 लाख 92 हजार 41 रुपये की वसूली कर खनिज मद में जमा कराया गया है। बाकी 26 मामलों में अभी कार्रवाई चल रही है।

कलेक्टर महोबे ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए सतत निगरानी और कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी कहा कि जो वाहन तय भार से ज्यादा खनिज ले जा रहे हैं या जिनमें खनिज बिना तारपोलिन ढके हुए मिलते हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए।

खनिज अधिकारी ने बताया कि अवैध खनिज गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!