वृक्ष हमारे जीवन का आधार स्तंभ है संजय जैन विश्व पर्यावरण दिवस पर PIL चाम्पा सनराइज क्लब में हुआ विशेष आयोजन

वृक्ष हमारे जीवन का आधार स्तंभ है संजय जैन
विश्व पर्यावरण दिवस पर PIL चाम्पा सनराइज क्लब में हुआ विशेष आयोजन

जांजगीर चाम्पा जिले के पीआईएल चाम्पा में विश्व पर्यावरण दिवस पर और मिशन लाइफ लाइफस्टाइल फॉर इनवायरनमेंट के अवसर पर 5 जून को पीआईएल चाम्पा के सनराइज क्लब में पर्यावरण जागरूकता से जुड़ा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया,,कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे दीप प्रज्वलन के साथ हुई,,जिसमें मुख्य अतिथि संजय जैन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे
इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष एम. के. पारीक (यूनिट हेड) संजय जोशी (कार्यकारी निदेशक – कमर्शियल) सुधाकर सारस्वत (विभागाध्यक्ष – पर्चेस) उदय सिंह (कारखाना प्रबंधक) एस. कुमार (विभागाध्यक्ष – इलेक्ट्रिकल) शिवदयाल कर्ष (अध्यक्ष – पीआईएल इंटक) अशोक वैष्णव (विभागाध्यक्ष – ईएचएस) सूरज कुमार धुर्वे (मुख्य रसायनज्ञ,,पर्यावरण संरक्षण मंडल,,बिलासपुर) सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया
कार्यक्रम की शुरुआत संतोष थवाईत (सहायक महाप्रबंधक,,पर्यावरण) द्वारा पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलवाकर की गई,,उन्होंने सभी को “मिशन लाइफ” और इस वर्ष की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना”की जानकारी दी,,उन्होंने बताया कि प्लास्टिक वेस्ट,,सीवेज मैनेजमेंट,,ई-वेस्ट,,जल/वायु प्रदूषण नियंत्रण,,फ्लाई ऐश आदि के उचित प्रबंधन पर ध्यान देना समय की मांग है
प्रदूषण से जुड़ी समस्याओं पर वक्ताओं के विचार
अशोक वैष्णव ने प्लास्टिक उपयोग को बंद करने की अपील करते हुए कहा कि इससे जानवरों को भी नुकसान पहुंचता है,,इसलिए कपड़े या जूट के थैले का उपयोग करें
उदय सिंह ने कहा कि जैसे भोजन जरूरी है,,वैसे ही ऑक्सीजन भी,,जो हमें पेड़ों से मिलती है,,इसलिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना जरूरी है
संजय जोशी ने सुझाव दिया कि हर कोई अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले
एम. के. पारीक ने कहा कि सिर्फ पेड़ लगाना ही नहीं, बल्कि उसकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है,,ताकि उसका लाभ अगली पीढ़ियों को मिल सके।
मुख्य अतिथि संजय जैन ने कहा,,वृक्ष हमारे जीवन का आधार स्तंभ हैं,,आज जितनी गर्मी हम झेल रहे हैं,,वह पेड़ों की कटाई का ही परिणाम है,,हमें अभी से सजग होना होगा,,सूरज धुर्वे ने भी वायु प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की और अधिक पौधे लगाने की बात कही,,बच्चों और कर्मचारियों की भागीदारी,,कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता और कर्मचारियों के लिए स्लोगन,,पोस्टर,,भाषण जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं,,जिनमें बड़ी संख्या में भागीदारी हुई,,विजेताओं को प्रथम,,द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए
वृक्षारोपण कार्यक्रम की रही विशेष छटा,,कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों,,कर्मचारियों और अतिथियों ने मिलकर वृक्षारोपण किया,,इस दौरान नीम,,पीपल,,बरगद,,आम,,आंवला,,अशोक,,गुलमोहर,, जामुन आदि कुल 140 पौधे लगाए गए
कार्यक्रम का संचालन संतोष थवाईत ने किया और आभार रामेश्वर पटेल ने व्यक्त किया,,इस सफल आयोजन में पर्यावरण विभाग,,पी. एंड ए.वेलफेयर,,हार्टिकल्चर और कॉलोनीवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा



