WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

विधायक ब्यास कश्यप के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने किया बीईओ,,कार्यालय नवागढ़ का घेराव

विधायक ब्यास कश्यप के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने किया बीईओ,,कार्यालय नवागढ़ का घेराव

विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की

 

छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ के द्वारा शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के विरोध में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव एवं शिक्षा न्याय यात्रा का आयोजन किया गया।

ब्यास कश्यप ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा शिक्षकों एवं विद्यालयों का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है। एक सुनियोजित षडयंत्र के तहत शिक्षकों की सीधी भर्ती को रोकने तथा विभागीय व्यय भार को कम करने के लिए युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही की जा रही है। विधानसभा में दिये गये जानकारी के अनुसार प्रदेश में शिक्षकों के 56601 पद रिक्त हैं। भाजपा के घोषणा पत्र में भी इन्होंने मोदी की गारंटी के तहत 56000 शिक्षकों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती करने का वादा किया था किन्तु आज प्रदेश में इसके उलट कार्यवाही देखने को मिल रही है। युक्तियुक्तकरण के इस कार्य में पूरे प्रदेश में भर्राशाही, भारी लापरवाही, नियमों की अनदेखी कर, प्रशासनिक दबाव डालकर शिक्षकों का जबरिया स्थानांतरण किया जा रहा है, वहीं कई स्कूलों को मर्ज करने के नाम बंद किया जा रहा है। कई जिलों के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निलंबित किया जाना इस बात का प्रमाण है कि इस कार्य में घोर लापरवाही बरती गई है। पूरे प्रदेश में बवाल मचा हुआ है तथा लालफीताशाही चरम पर है। इसी के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर एवं जिला कांग्रेस के निर्देश पर नवागढ़ ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज दिनांक 12.06.2025 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया गया।

 

इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश पैगवार, दिनेश शर्मा, भूनेश्वर केशरवानी, देव कुमार पाण्डेय, गौरव सिंह, जीतेन्द्र कश्यप, डालेश्वर साहू, संतोष कश्यप, विदेशी कश्यप, लोकनाथ कश्यप, रिखीराम कश्यप, अनिल गोड़, चिंताराम राठौर, बसंत सिंह पवार, अशोक कुमार यादव, ताराचंद कश्यप, हनुमान प्रसाद कश्यप, श्याम साहू, दिलेश कर्ष, विकास टंडन, संजय कश्यप, महावीर धीवर, करन राज रात्रे, विजय प्रकाश तिवारी, शांति कुमार साहू, जीतेन्द्र दिनकर, पवन कश्यप संगीता यादव सहित भारी संख्या मेें कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!