जांजगीर नैला में 21 जून को योग दिवस पर लगेगा रक्तदान शिविर,,नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील

जांजगीर नैला में 21 जून को योग दिवस पर लगेगा रक्तदान शिविर,,नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील
जांजगीर नैला,,विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2025 शनिवार को अग्रसेन भवन (प्रथम तल),,नैला में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है,,यह शिविर जांजगीर-नैला छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इकाई एवं मारवाड़ी युवा मंच की महिला जागृति शाखा नैला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा,,इस सेवा कार्य को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की गई है,,छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है,,यह सबसे बड़ा पुण्य का काम है,,और इससे दो लोगों को जीवनदान मिलता है,,एक जिसे रक्त मिलता है और दूसरा जो रक्त देता है,,शिविर का उद्घाटन माननीय नारायण चंदेल जी के करकमलों से किया जाएगा,,आयोजन पूरी तरह से चिकित्सा विभाग की देखरेख में डॉक्टरों और स्वास्थ्य स्टाफ की निगरानी में किया जाएगा,,यह शिविर सिर्फ रक्तदान के लिए ही नहीं,,बल्कि लोगों को इस नेक कार्य के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से भी लगाया गया है,,आयोजकों ने बताया कि रक्तदान करने से बीपी,,कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों में भी राहत मिलती है,,और मानसिक रूप से भी व्यक्ति को संतोष मिलता है
नागरिकों से अपील है कि डरें नहीं,,साथ में अपनों को लेकर आएं और रक्तदान करें
मनोज अग्रवाल,,अध्यक्ष,,छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज,,इकाई जांजगीर-नैला



