राज्य एवं शहर

चक्काजाम में बच्चों को शामिल करना पड़ा भारी,विधायक ब्यास कश्यप सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज

चक्काजाम में बच्चों को शामिल करना पड़ा भारी,विधायक ब्यास कश्यप सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज

जांजगीर चांपा जिले में सड़क मरम्मत की मांग को लेकर किए गए चक्काजाम का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है,30 जून को खोखसा ओवरब्रिज पर हुए चक्काजाम के मामले में जांजगीर विधायक ब्यास कश्यप,जिला पंचायत सदस्य उमा राजेन्द्र राठौर,सरपंच उत्तरा कश्यप,उप सरपंच योगेश कश्यप समेत 11 लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है

डीएसपी कविता ठाकुर ने बताया कि चक्काजाम के दौरान स्कूली बच्चों को भी आंदोलन में शामिल किया गया,जो कि कानून का उल्लंघन है,इस मामले में बाल संरक्षण कानून और भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की गई है,ग्रामीणों का आरोप था कि खोखसा ओवरब्रिज से पिथमपुर तक की करीब 9 किलोमीटर सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है,जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है इसी को लेकर ग्रामीणों,जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने सुबह 11 बजे से शाम तक चक्काजाम किया,इस दौरान हाईवे से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा,पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चक्काजाम करने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है

इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

उत्तरा कश्यप – सरपंच, ग्राम जर्वे (च)

योगेश कश्यप – उप सरपंच

उमा राजेन्द्र राठौर – जिला पंचायत सदस्य

व्यास कश्यप – विधायक, जांजगीर-चांपा

अरमान खान – पार्षद, वार्ड क्रमांक 4, नैला

डिगेश्वर यादव – जनपद सदस्य

टंकेश्वर यादव – बीडीसी

संजय यादव – पंच

गोपाल कश्यप – ग्रामीण

किशोर सिंह – ग्रामीण

प्रियांश तिवारी – ग्रामीण

गिरधारी कश्यप – ग्रामीण

संदीप तिवारी – किसान नेता, मेहदा

पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर आगे और भी कार्रवाई की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!