WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

चेंबर की कार्यकारिणी बैठक रायपुर में संपन्न व्यापारिक विकास और बाल श्रम के खिलाफ हुआ जागरूकता अभियान शुरू

 

 

जांजगीर चांपा,छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी बैठक 8 जुलाई 2025 को रायपुर के चेंबर कार्यालय (चौधरी देवीलाल व्यापार उद्योग भवन, बाम्बे मार्केट) में आयोजित की गई। बैठक में पूरे प्रदेश से करीब 227 प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें जांजगीर-चांपा जिले से अमर सुल्तानिया, मनोज अग्रवाल, दीपक पालीवाल और विशाल केडिया मौजूद थे।

बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही के पठन और अनुमोदन से हुई। इस बार करीब 80 नए सदस्यता आवेदन पत्रों को स्वीकृति दी गई और 12 फर्मों के नाम, स्थान, प्रतिनिधि परिवर्तन जैसे विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। ₹2000 से ज्यादा खर्चों की जानकारी दी गई, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी।

चेंबर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने अपने उद्बोधन में बताया कि विगत 75 दिनों के कार्यकाल में चेंबर ने व्यापारियों की सुविधा के लिए कई कार्यशालाएं कीं और “सिंगल विंडो सिस्टम” लागू कराने में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में तकनीकी जानकारियों को लेकर चेंबर कार्यशालाएं आयोजित करेगा।

चेयरमेन गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ चेंबर देश का सबसे बड़ा चेंबर बन चुका है, जिसमें अब 27,000 से अधिक सदस्य हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से व्यापारिक समस्याओं को सुलझाने का आह्वान किया।

पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र बरलोटा ने सुझाव दिए कि चेंबर भवन को और बड़ा व आधुनिक बनाना चाहिए और सदस्यता शुल्क में भी बढ़ोतरी होनी चाहिए।

चेंबर वाइस चेयरमेन चेतन तारवानी ने जीएसटी से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं। वहीं, भारत ठक्कर ने चेंबर की सदस्यता के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया और वेबसाइट की सुविधाओं पर प्रेजेंटेशन दिया।

बैठक के बाद एक अहम आयोजन हुआ – “बाल श्रम निषेध जागरूकता अभियान” का शुभारंभ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अपर श्रम आयुक्त एस.एल. जांगड़े उपस्थित रहे। उन्होंने बाल श्रम कानूनों की गंभीरता और कानूनी दंड के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा, “बाल श्रम एक नैतिक और कानूनी अपराध है, जिससे समाज को मुक्त करना हम सभी की जिम्मेदारी है।”

चेंबर अध्यक्ष थौरानी ने सभी व्यापारियों से भावुक अपील की कि वे अपने प्रतिष्ठानों में बाल श्रमिकों को न रखें और समाज को इस कुरीति से मुक्त करें।

बैठक में प्रदेश के पांचों संभागों के लिए कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति भी की गई –

रायपुर संभाग: जसप्रीत सिंह सलूजा

दुर्ग: विनय बजाज

बिलासपुर: कमल सोनी

सरगुजा: राजेश वासवानी

बस्तर: विक्रम सिंहदेव

साथ ही महिला चेंबर का गठन कर डॉ. ईला गुप्ता को अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक के समापन पर सभी ने चेंबर के समर्पित कर्मचारी संजीव रावते के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष थौरानी ने उन्हें कर्मठ और समर्पित कर्मचारी बताया।

बैठक का संचालन महामंत्री अजय भसीन ने किया और आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष निकेश बड़िया ने किया।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!