राज्य एवं शहर

विश्व जनसंख्या दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन,,छात्रों को दी गई जनसंख्या और कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी

जांजगीर-चांपा जिले के विवेकानंद उत्तर माध्यमिक विद्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया,,इस शिविर में जनसंख्या वृद्धि के कारण होने वाली समस्याओं और कानूनी जानकारियों को लेकर छात्रों और उपस्थित लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई

इस अवसर पर सर्व विजय अग्रवाल,,चतुर्थ जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश,,ने बताया कि जनसंख्या का बढ़ता दबाव हमारे रोजगार,,आर्थिक विकास,,गरीबी,,आय वितरण और सामाजिक सुरक्षा पर असर डालता है। उन्होंने मृत्यु दर,,प्राकृतिक संसाधनों की कमी,, पर्यावरण संरक्षण,,मोटर दुर्घटना अधिनियम,,एफआईआर और अपराध के प्रकारों की भी जानकारी दी,,उपस्थित लोगों ने सवाल भी पूछे जिनके जवाब मौके पर दिए गए

श्रीमती प्रियंका अग्रवाल,,पंचम जिला एवं अपर न्यायाधीश,,ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 1989 से हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है,,उन्होंने भारत सरकार की योजनाओं,,जनसंख्या नियंत्रण के उपाय,,लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम,,बाल विवाह,,एफआईआर और गिरफ्तारी से जुड़े नियमों की जानकारी भी साझा की

मनोज कुमार कुशवाहा,,सचिव,,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनसंख्या वृद्धि से प्राकृतिक संसाधनों पर पड़ रहे असर पर चर्चा की,,साथ ही NALSA की योजनाएं जैसे मध्यस्थता,,संवाद,,डॉन,,जागृति,,आशा,,मुफ्त वकील की नियुक्ति,,लीगल एड डिफेंस काउंसिल और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में बताया,,लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, पैरालीगल वालंटियर ने इस वर्ष की थीम युवाओं को एक निष्पक्ष और आशावादी विश्व में अपने मनचाहे परिवार के लिए सशक्त बनाना को विस्तार से समझाय,,कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार पांडेय,,प्राचार्य विवेकानंद स्कूल ने किया और उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया,,इस अवसर पर पैरालीगल वालंटियर जयराम गढ़ेवाल,,स्कूल के शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!