राज्य एवं शहर

शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण और उद्योगों पर बकाया जलकर को लेकर विधायक ब्यास कश्यप ने सरकार से मांगा जवाब

विधानसभा के मानसून सत्र के प्रथम दिन जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में सवाल पूछे। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या प्रदेश में शिक्षक सेटअप 2008 लागू है? क्या युक्ति युक्तकरण में इसका पालन किया गया है? युक्ति युक्तकरण के लिए किन निर्देशों, नियमों का पालन किया गया? युक्ति युक्तकरण पश्चात जिला जांजगीर चांपा में कितने पूर्व माध्यमिक शालाओं में 1+3 व कितने में 1+2 शिक्षक पदस्थ हैं? युक्ति युक्तकरण पश्चात जिले में अभी भी कितने पद रिक्त हैं और कितने शिक्षकों को जिले से बाहर भेजना पड़ा? क्या पूर्व माध्यमिक शालाओं में शिक्षकों की पोस्टिंग के लिए राजपत्र में संशोधन कर विषय बाध्यता समाप्त किया गया है? यदि हां तो क्या युक्ति युक्तकरण की कार्यवाही में इसका पालन किया गया है? यदि नहीं तो क्यों? जवाब में बताया गया कि वर्तमान में प्रदेश में शिक्षक सेटअप 2008 लागू है। युक्ति युक्तकरण नई शिक्षा नीति 2020 व शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अनुसार किया गया है। जिले में 81 पद रिक्त हैं और 110 शिक्षकों को जिले से बाहर स्थानांतरित किया गया है, यह भी जानकारी दी गई है।

उन्होंने सिंचाई विभाग द्वारा उद्योगों को जल प्रदाय के जल कर से प्राप्त राजस्व की 2022 से 2025 तक की वर्षवार जानकारी मांगी तथा जलकर के बकायादार उद्योगों के नाम तथा प्राप्ति योग्य मूल राशि की जानकारी मांगी जिसके जवाब में जलसंसाधन मंत्री ने बताया कि जिले के 18 औद्योगिक संस्थानों से कुल 85398.13 लाख रुपए जलकर बकाया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!