कलेक्टर पहुंचे स्कूल,आंगनबाड़ी और अस्पताल,,ली व्यवस्था की सच्चाई की थाह, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जांजगीर चांपा जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने मंगलवार को बलौदा,नवागढ़ और बम्हनीडीह विकासखंड के स्कूलों,आंगनबाड़ी केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान वे खुद शिक्षक की भूमिका में नजर आए और बच्चों से सवाल-जवाब भी किए
स्कूलों में देखा पढ़ाई का स्तर,पूछे सवाल
कलेक्टर सबसे पहले ग्राम जर्वे (च) के प्राथमिक स्कूल पहुंचे,जहां उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के विषय में बात की और ब्लैकबोर्ड पर सवाल पूछे,गणित में कमजोर बच्चों को विशेष अभ्यास कराने के निर्देश दिए,इसके साथ ही कनकपुर स्कूल में जलभराव देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और पंचायत सचिव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए
खोखरा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उन्होंने पढ़ाई का स्तर देखा,शिक्षकों से चर्चा की और बच्चों से सीधे संवाद किया,उन्होंने सभी स्कूलों में साफ-सफाई,मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता और बच्चों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा

आंगनबाड़ी केंद्र में कम उपस्थिति पर नाराज
ग्राम जर्वे (च) के आंगनबाड़ी केंद्र में दर्ज संख्या से कम बच्चों की उपस्थिति देख कलेक्टर नाराज हो गए,सहायिका को तुरंत बच्चों को बुलाने को कहा और सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए,उन्होंने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाने, समय पर केंद्र खोलने और शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा
स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से की बातचीत

कलेक्टर महोबे ने बम्हनीडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया,उन्होंने एक्स-रे रूम,लेबर रूम,दवा वितरण काउंटर समेत कई विभागों का जायजा लिया और मरीजों से उनके इलाज की जानकारी ली,अस्पताल में स्वच्छता,बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन और जन औषधि केंद्र जल्द शुरू करने के निर्देश दिए
कलेक्टर का साफ संदेश,,शिक्षा,स्वच्छता और पोषण सबसे जरूरी
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने साफ कहा कि शिक्षा,स्वच्छता और पोषण किसी भी हाल में उपेक्षित नहीं होने चाहिए,इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी,उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि बच्चों की पढ़ाई,पोषण और स्वास्थ्य सेवा में कोई कमी न रहे
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ जांजगीर एसडीएम सुब्रत प्रधान,चांपा एसडीएम सुमित बघेल,डीएमसी आर. के. तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे



