पटवारी बाल मुकुंद राठौर 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई


जांजगीर चाम्पा जिला मे ACB ने पटवारी को 20 हजार रूपये घुस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है,,आरोपी पटवारी बाल मुकुंद राठौर पुतपुरा और धाराशिव गांव का प्रभारी है,,पटवारी ने सत्येंद्र कुमार राठौर द्वारा खाता दुरुस्ती करण के नाम पर 20 हजार रूपये का घुस माँगा था
जांजगीर चाम्पा जिला के पटवारी कार्यालय मे आज एंटी करप्शन ब्यूरो ने छापा मार कार्रवाई की,,पुतपुरा गाँव के पटवारी बालमुकुंद राठौर को 20 हजार रूपये घुस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है,,जांजगीर पुरानी बस्ती के रहने वाले सत्येंद्र कुमार राठौर ने एंटी करप्शन ब्यूरो से पटवारी के खिलाफ शिकायत की थी,,प्रार्थी सत्येंद्र कुमार राठौर ने अपने शिकायत मे बताया कि उनका पुस्तैनी 4 एकड़ से अधिक जमीन पुटपुरा गांव है,,जिसका खाता बनवाने के लिए अपनी बहनो का हक छोड़ आवेदन पेश कर अपने नाम कराने के लिए डेढ़ साल से पटवारी का चक्कर काट रहा था,,और पटवारी उसे घुमाता रहा,,पटवारी ने खाता दुरुस्त करने के एवज मे 20 हजार रूपये घुस की मांग की,,पटवारी के घुस माँगने और काम नहीं करने से परेशान हो कर ACB से शिकायत की,,सत्येंद्र राठौर की शिकायत की पुष्टि करने के बाद रेड की तैयारी की,,और आज दोपहर 12 बजे सत्येंद्र राठौर पटवारी कार्यालय पहुंच कर पटवारी बाल मुकुंद राठौर को 20 हजार रूपये का दिया,, पटवारी द्वारा घुस की राशि लेने के बाद ACB की टीम ने तत्काल रेड की कार्रवाई की और पटवारी के पास केमिकल लगे नोट बरामद की,,ACB थाना प्रभारी योगेश कुमार राठौर ने बताया कि विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी बाल मुकुंद राठौर को हिरासत मे ले लिया है और न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है,,



