राज्य एवं शहर

मैं तोला नई सकहूं,,त तोर पेट के पीला ला मारहूं,,बीजेपी पर गरजे चरणदास महंत

मैं तोला नई सकहूं,,त तोर पेट के पीला ला मारहूं,,बीजेपी पर गरजे चरणदास महंत

कांग्रेस का केंद्र पर वार,,चरण दास महंत बोले दम है तो हमें जेल भेज कर दिखाओ

चक्काजाम में गरजे महंत ईडी और आईटी से नहीं डरते,लड़ना है तो खुलकर लड़ो

कवासी लखमा,देवेंद्र यादव और भाई भूपेश के बेटे को बनाया जा रहा निशाना,,चरण दास महंत

मै तोला नई सकहू त तोर पेट के पिला ला मारहु,,यही कर रहे है बीजेपी के नेता,इडी आई टी और अन्य माध्यमो से केंद्र सरकार कांग्रेस के नेताओं को प्रताड़ित कर रही है,,दम है तो हमसे लड़ कर दिखाए,,जेल भेज का दिखाए,,बेचारा गरीब आदिवासी नेता कवासी लकमा,,विधायक देवेंद्र यादव और भाई भूपेश बघेल के बेटा के खिलाफ द्वेष पूर्वक कार्रवाई की जा रही है,,ये कहना है छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत का,,चरण दास महंत ने जांजगीर कांग्रेस कमेटी द्वारा अकलतरा चौक मे किया गए आर्थिक नाकेबंदी के दौरान मिडिया से चर्चा करते हुए राज्य और केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया

चरण दास महंत ( नेता प्रतिपक्ष छतीसगढ़ विधान सभा )

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने जांजगीर चाम्पा जिला मे भी चक्काजाम का आयोजन किया,,अकलतरा तरौद के बीच नेशनल हाइवे 49 मे 12 बजे से 2 बजे तक कांग्रेसियों ने आर्थिक नाके बंदी की,,वही तेज बारिश मे भी नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने चक्का जाम मे शामिल होकर राज्य और केंद्र सरकार पर जुबानी हमला बोला और केंद्र सरकार के इशारे पर कांग्रेसी नेताओं को दबाने के लिए ईडी की कार्रवाई को प्रेरित बताया,,और अडानी अम्बानी के साथ बड़े उद्योग पतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ के सम्पदा को लूटने का आरोप लगाया

चरण दास महंत ( नेता प्रतिपक्ष छतीसगढ़ विधान सभा )

वही अकलतरा विधायक राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ जो भी आवाज़ उठा रहे है उनकी आवाज़ को दबाने के लिए इडी की कार्रवाई कराई जा रही है,,आदिवासी नेता कवासी लखमा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाया उन्हें जेल मे डाला गया,,भूपेश बघेल ने आवाज़ उठाया उनके बेटा को गिरफ्तार किया गया,,सुप्रीम कोर्ट मे ईडी का राजनीती करण नहीं करने की टिप्पणी की इसके बाद भी लगातार कार्रवाई जारी है,,उन्होंने बीजेपी द्वारा आज के चक्का जाम पर किए गए टिप्पणी पर कहा बीजेपी भले ही अपनी पार्टी के नेताओं के लिए आवाज़ उठाती हो लेकिन कांग्रेस पार्टी अपने छोटे से कार्यकर्त्ताओ के लिए आंदोलन करेंगी

राघवेंद्र सिंह ( अकलतरा विधायक )

जिला कांग्रेस कमेटी ने आर्थिक नाके बंदी के दौरान 2 घंटा तक नेशनल हाइवे मे चक्का जाम किया और भारतीय जनता पार्टी के ऊपर जम कर निशाना साधा,,चरण दास महंत ने कांग्रेस पार्टी को एक जुट होकर बीजेपी के दमन कारी नीतियों के खिलाफ और भी उग्र आंदोलन करने कि चेतावनी दी है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!