WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

तीन साल से निर्माणाधीन चर्च को दिखाया पीएम आवास,शिकायत पर जांच में जुटा प्रशासन

तीन साल से निर्माणाधीन चर्च को दिखाया पीएम आवास,शिकायत पर जांच में जुटा प्रशासन

प्रधानमंत्री आवास योजना को बनाया कमाई का जरिया,रोजगार सहायक पर गंभीर आरोप

पुराने घरों को दिखाया नया, ग्रामीणों से वसूले पैसे पीएम आवास योजना में खुली पोल

जांजगीर चाम्पा जिला के पामगढ़ ब्लाक मे प्रधान मंत्री आवास मे भारी गड़बड़ी का मामला सामने आया है,,भिलौनी गाँव के लोगो ने जिला पंचायत सीइओ और कलेक्टर से रोजगार सहायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है,,जिसमे ग्रामीणों से पैसा लेकर पुराने भवन को नया भवन दिखाने और निर्माणाधीन चर्च को भी प्रधानमंत्री आवास बना कर जिओ टैग करने का आरोप लगाया है,,मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर जाँच टीम मौके मे पहुंची और ग्रामीणों के साथ रोजगार सहायक और सम्बंधित पंचायत से पूछताछ की और जाँच रिपोर्ट उच्च अधिकारियो को सौपने की तैयारी मे है

पामगढ़ विकास खंड के भिलौनी गाँव मे पामगढ़ जनपद पंचायत से तीन अधिकारियो की टीम पहुंची,,और गांव के सरपंच और पंच,,शिकायतकर्ता को बुलाकर जाँच की कार्रवाई शुरू की,,शिकायतकर्ता हीरा मणि बघेल भी मौके मे उपस्थित रहे,,शिकायत कर्ता ने जाँच टीम के सामने 27 पुराने मकानो को नया दिखा कर जिओ टैग करने का आरोपी लगाया और पक्के मकान के मालिकों से पैसा लेन देन कर पीएम आवास स्वीकृत कराने के साथ कई हितग्राहियो का निजी जमीन होने के बाद भी सरकारी जमीन मे आवास स्वीकृत करने का आरोप लगाया है,,इसके अलावा हीरामणि बघेल ने रोजगार सहायक पर तीन साल से निर्माणाधीन चर्च को भी प्रधानमंत्री आवास के लिए जिओ टैग करने का आरोप लगाया है

प्रधान मंत्री आवास की स्वीकृत करने मे नियम कायदो को दर किनारे कर पुराने भवन को रंग रोगन करा कर पीएम आवास शो करने और कई गंभीर शिकायत मिलने पर जांच टीम ने मौके मे पहुंच कर जाँच की है,,जिसमे शिकायतकर्ता के साथ रोजगार सहायक और ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों से सामने बयान लिया गया,,और जाँच रिपोर्ट बना कर उच्च अधिकारियों को सौपने का दावा किया,,

प्रधान मंत्री आवास योजना का लाभ जरूरत मंदो को पहुंचाने और गरीब ग्रामीणों को पक्का मकान दिलाने के लिए राज्य सरकार ने भी खास प्रयास किया है और पीएम आवास मे किसी तरह का लेन देन और गड़बड़ी करने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है,,लेकिन ग्रामीण क्षेत्रो मे रोजगार सहायक और जिम्मेदार कर्मचारी गड़बड़ी करने से नहीं चूक रहे है,,अब जाँच रिपोर्ट के क्या आता है और क्या कार्रवाई होती है इसका सभी को इंतजार है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!