WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

पीएम आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा,,हितग्राही के नाम से पैसा दूसरे के खाते में,,कागजों में बन गया मकान,,जमीन पर अभी भी टूटी झोपड़ी जांजगीर-चांपा में खुला भ्रष्टाचार का खेल

पीएम आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा,,हितग्राही के नाम से पैसा दूसरे के खाते में,,कागजों में बन गया मकान,,

जमीन पर अभी भी टूटी झोपड़ी जांजगीर-चांपा में खुला भ्रष्टाचार का खेल

PM आवास की तीनों किस्तें निकलीं,,लेकिन मकान अब भी कच्चा

PM आवास योजना में बड़ी लापरवाही,,वास्तविक हितग्राही आज भी मकान का कर रहा इंतजार

जांजगीर चाम्पा जिला मे प्रधानमंत्री आवास मामला मे रोजगार सहायक,,सचिव और आवास मित्र का एक से बढ़ कर एक कारनामा सामने आने लगा गई,,ताज़ा मामला खोखसा ग्राम पंचायत के आश्रित गांव का है,,जहाँ अधिकारी कर्मचारियो ने मिली भगत कर जिस हितग्राही के नाम से पी एम आवास स्वीकृत है उसके एकाउन्ट मे राशि डालने के बजाये उसी के नाम के दूसरे व्यक्ति के ख़ाता मे राशि डाल दिया गया,,पात्र हितग्राही अपने पक्का मकान बनाने के लिए स्वीकृत राशि को पाने के लिए जिला पंचायत कार्यालय का चक्कर काट रहा है,,विभागीय अधिकारियो से गुहार लगाने के बाद अब हितग्राही ने कलेक्टर से मामले की शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है

 

ये है जांजगीर चाम्पा जिला मुख्यालय से जुडा हुआ खोखसा ग्राम पंचायत का आश्रित गांव खैरा का,,और ये मकान है इतवारी दास का,,वैसे तो शासकीय रिकार्ड मे इतवारी दास को प्रधान मंत्री आवास बनाने के लिए तीन किस्त जारी हो गया है,,लेकिन इतवारी दास का मकान भी कच्चा ही है,,कारण जानकर आप भी हैरान हो जायगे,,जी हाँ इतवारी दास का नाम एक साल पहले प्रधानमंत्री आवास के लिए चयनित हो गया था लेकिन उसका पैसा खोखसा गाँव के इतवारी नाम के दूसरे व्यक्ति के ख़ाता मे भेज दिया गया,,पहला किस्त जारी होने के बाद अब तक उसी इतवारी दास के नाम पर निर्माणाधीन आवास का तीन बार जिओ टेंगिग भी कर दिया गया और 12 सितम्बर 2024 को 40 हजार, 1 जून 2025 को दूसरा किस्त और 2 जुलाई 2025 को तीसरा किस्त भी जारी कर दिया गया,,और पैसा भी निकाल लिया गया,,अपने नाम से स्वीकृत आवास की जानकारी लेने जब वास्तविक हितग्राही जनपद पंचायत नवागढ़ जा कर पूछताछ किया तब इस भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ,,अब इतवारी दास सरकार की योजना से वंचित करने वालो के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर से गुहार लगाई है

इस मामले को पंचायत ने भी भ्रस्टाचार का पराकाष्ठा पार करना बताया,,खोखसा सरपंच और पंचो ने कहा कि इतवारी दास का नाम पी एम आवास मे पिछले सरपंच के कार्यकाल का है,,जिसमे पात्र हितग्राही इतवारी दास का पक्का मकान निर्माण हुआ ही है और जिला पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी एक साल मे 1 लाख 30 हजार रूपये को तीन किस्तों मे दूसरे ख़ाता मे डाल कर गबन कर लिया है,,और जरूरतमंद इतवारी दास पक्का मकान का सपना देख रहा हैं,,अब इतवारी दास को उसका अधिकार दिलाने के लिए ग्राम पंचायत भी पूरा मदद करेंगी,,और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है

प्रधान मंत्री आवास योजना के लिए शासन ने कलेक्टर को मांनिटरिंग का जिम्मेदारी दे दी है,,लेकिन कलेक्टर की आँख मे धूल झोकने मे जिले के अधिकारी कर्मचारी माहिर है और आपसी सांठ गाँठ कर टूटे फूटे मकान मे रहने वाले हितग्राही को ना केवल पक्का मकान से वंचित कर रहे है बल्कि केंद्र सरकार की योजना मे सेंध लगाकर गरीबो का पैसा बंदर बाँट कर रहे है,,इस साजिस मे आवास मित्र से लेकर रोजगार सहायक,,सचिव और जिला पंचायत के अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठने लगा है,,जो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!