रायपुर
आज सुबह 10:30 बजे होगा छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का विस्तार, राज्यपाल रमेन डेका नए मंत्रियों को दिलायेंगे शपथ देखिये live Daddu Dabang पर

रायपुर से बड़ी खबर
छत्तीसगढ़ में इंतजार खत्म होने जा रहा है। आज सुबह 10:30 बजे मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहले ही इसका इशारा दे चुके थे और अब बीजेपी हाईकमान से भी मंजूरी मिल गई है।
शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भाजपा ने आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है। राजधानी रायपुर के छत्तीसगढ़ मंडपम में कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। इसको लेकर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।



