छत्तीसगढ़

एनएचएम कर्मचारियों की 10 में से 5 मांग सरकार ने मानी, पांच मांगों पर केंद्र करेगा फैसला: मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: पिछले 18 अगस्त से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी हड़ताल पर है. जिससे स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई है. छत्तीसगढ़ में 16 हजार से ज्यादा एनएचएम कर्मचारी और अधिकारी प्रदेश के अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. दूरदराज इलाकों में एनएचएमकर्मियों का बड़ा योगदान है. इनके हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई है. NHM कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर है.

ये है एनएचएम कर्मचारियों की 10 मांगे:

  1. संविलियन एवं स्थायीकरण
  2. पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
  3. ग्रेड पे निर्धारण
  4. कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता
  5. 27% लंबित वेतन वृद्धि
  6. अनुकंपा नियुक्ति
  7. महिला कर्मियों के लिए विशेष अवकाश नीति
  8. ट्रांसफर की सुविधा
  9. 10 लाख रुपये का कैशलेस मेडिकल बीमा

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल पर मंत्री का बड़ा बयान: एनएचएम कर्मचारियों की मांगों पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की कई मांगों को पूरा कर दिया है. इसके बारे में एनएचएम पदाधिकारियों को बता दिया गया है.

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- ” NHM पदाधिकारियों को बताया गया है कि उनकी 10 में से 5 मांगों को जो राज्य सरकार के हाथ में है उसे पूरा कर दिया है. कुछ ऐसी मांगे है जिन्हें सिर्फ राज्य सरकार पूरा नहीं कर सकती उन्हें केंद्र सरकार को भेजा जाएगा. जितनी मांगे हमने मान ली है उनका इंप्लीमेंट जल्द कर दिया जाएगा.”

मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की एनएचएम कर्मचारियों से अपील: स्वास्थ्य मंत्री ने एनएचएम कर्मियों से हड़ताल छोड़कर काम पर वापस लौटने की अपील की है. उन्होंने कहा- “त्योहारों का समय है, इसके साथ ही बीमारियों का भी मौसम है. इसलिए एनएचएमकर्मी अपनी हड़ताल वापस ले लें. उनकी जिन मांगों को हमने मान लिया है वो जल्द लागू हो जाएंगी.”

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!