छत्तीसगढ़

मां के साथ तीजा मनाने आया मासूम लापता, अनहोनी की आशंका से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल

राजिम. रायपुर से मां के साथ तीज त्यौहार मनाने अपने नाना के यहां आया मासूम बालक अचानक लापता हो गया है। कल शाम से अब तक बालक का कुछ पता नहीं चल पाया है। बच्चे के नाना ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। यह घटना पांडुका थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार 7 वर्षीय अर्पित यादव रायपुर से तीज के त्योहार पर अपने नाना के घर पांडुका पहुंचा था। 26 अगस्त की शाम अर्पित खेलते-खेलते घर के गेट से बाहर निकल गया। उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला है। घर वालों ने काफी खोजबीन की और जब नहीं मिला तो पांडुका थाने में रात 8 बजे बच्चे के नाना ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पांडुका पुलिस ने आसपास खोजबीन वा तलाश शुरू कर दी है। अब तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं आज 27 अगस्त की सुबह पांडुका पुलिस ने उसके नाना के घर से लगे नहर में भी तलाशी ली पर अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि बच्चा बोल नहीं सकता, जिस वजह से और भी समस्या आ रही है। बहरहाल पांडुका पुलिस बच्चे की तलाश में लगी हुई है।

किसी अनहोनी की आशंका से पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। पांडुका थाना प्रभारी कृष्ण कुमार जांगड़े ने बताया कि पुलिस की टीम तलाश में जुटी हुई है। सुबह गोताखोरों को बुलाकर घर के पास लगे नहर में खोजबीन की गई है, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला है। बच्चे की तलाश जारी है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!