छत्तीसगढ़

बीजापुर में नक्सलियों की करतूत: अपहरण कर शिक्षादूत कल्लू ताती की हत्या, अब तक 9 मारे गए

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक और शिक्षादूत की हत्या कर दी है। गंगालूर के नेन्द्रा में पदस्थ कल्लू ताती का अपहरण कर देर रात हत्या कर दी गई। अब तक बीजापुर और सुकमा में कुल 9 शिक्षादूत नक्सली हिंसा का शिकार हो चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, नेन्द्रा में पदस्थ शिक्षादूत कल्लू ताती कल शाम स्कूल से लौट रहे थे, तभी नक्सलियों ने उनका अपहरण कर लिया। देर रात अपहरण के बाद उनकी हत्या दी गई। कल्लू ताती मूल रूप से तोड़का गांव के निवासी थे। गौरतलब है कि, बंद पड़े स्कूलों को फिर से शुरू करने की पहल के बाद से नक्सली लगातार शिक्षादूतों को टारगेट बना रहे हैं। अब तक बीजापुर में 5 और सुकमा में 4, इस तारक कुल 9 शिक्षादूतों की हत्या नक्सली कर चुके हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!