WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

जांजगीर में विधिक जागरूकता शिविर,बच्चों को कानून और अधिकारों की मिली जानकारी

जांजगीर में विधिक जागरूकता शिविर,बच्चों को कानून और अधिकारों की मिली जानकारी

 

जांजगीर,,जिला मुख्यालय जांजगीर के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया,,इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और समाज के लोगों को कानून,,अधिकार और कर्तव्यों के बारे में जानकारी देना था

बच्चों को मिली कानून और जीवन से जुड़ी सीख

शिविर में बच्चों को बताया गया कि पढ़ाई केवल अच्छे नंबर लाने के लिए नहीं होती,,बल्कि इसका असली उद्देश्य है अच्छा इंसान बनना,,अनुशासन सीखना और बेहतर जीवनशैली अपनाना,,इस दौरान बच्चों ने संविधान,,शिक्षा का अधिकार और न्याय व्यवस्था की भूमिका को नजदीक से समझा

न्यायाधीशों ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

शक्ति सिंह राजपूत,,प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष,,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि बच्चों को केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि अच्छे संस्कार और जिम्मेदार नागरिक बनने की भी जरूरत है,,उन्होंने बताया कि संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है और हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार मिला है

प्रवीण मिश्रा,,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर ने बच्चों को किशोर न्याय अधिनियम,,लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम,,साइबर क्राइम और सोशल मीडिया से जुड़ी सावधानियों के बारे में बताया,,उन्होंने समझाया कि मोबाइल और इंटरनेट का गलत इस्तेमाल बच्चों को मुसीबत में डाल सकता है।

मनोज कुमार कुशवाहा,,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नालसा की योजनाओं, शिक्षा का अधिकार कानून,,मोटर व्हीकल एक्ट,,पारिवारिक कानून और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी,,उन्होंने कहा कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति इस हेल्पलाइन से मदद ले सकता है।

अपराध रोकने में जागरूकता जरूरी

विद्यालय के सचिव मन्मथ नाथ शर्मा ने समाज में बढ़ते अपराधों का जिक्र करते हुए कहा कि आज के समय में बच्चों और युवाओं को कानूनी जानकारी और जागरूकता होना बहुत जरूरी है।

बच्चों ने लिया संकल्प

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र-छात्राएं,,शिक्षक-शिक्षिकाएं और पैरालीगल वॉलंटियर लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल मौजूद थे,,बच्चों ने वादा किया कि वे न सिर्फ खुद कानून और अधिकारों की जानकारी लेंगे बल्कि दूसरों को भी जागरूक करेंगे।

अंत में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती बबीता वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को जीवनभर के लिए प्रेरणा और सही दिशा देते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!