छत्तीसगढ़

बिहान योजना की उत्कृष्ट सफल दीदियों का सम्मान समारोह आयोजित

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी सहित उपाध्यक्ष, सदस्यों ने किया सम्मानित

जांजगीर-चांपा 31 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य गठन के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर जिला पंचायत सभाकक्ष में “बिहान योजना के सफल दीदियों का संवाद एवं सम्मान समारोह” आयोजित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी सहित उपाध्यक्ष, सदस्यों ने समारोह में बिहान योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बनने वाली दीदियों को साल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, जिला पंचायत सभापति श्री राजकुमार साहू, श्रीमती प्रियंका सिंह, श्रीमती मोहन कुमारी साहू, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, उप संचालक पंचायत श्री अभिमन्यु साहू सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरी एवं उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया ने उपस्थित एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बनी है। बिहान योजना से जुड़कर आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़े और एक सशक्त समाज का निर्माण करें। सम्मान समारोह से महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम में बिहान दीदियो के उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। जिसमें रजनी नोरगे-नरियरा, कामिनी सिंह-नवागढ़, गीता सिंह-पहरिया, सुखमति दिवाकर-बलौदा, लक्ष्मी कश्यप-नवागढ़ को परिवार के सामाजिक, आर्थिक व शैक्षणिक स्तर को बढ़ाने, जैविक कृषि अपनाने और स्वयं के बल पर आजीविका संवर्धन को प्रोत्साहन हेतु कार्य किया जा रहा है, लखपति दीदी के रूप मे बिहान संगठनों की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!