छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती के लिए दावा आपत्ति आमंत्रित

जांजगीर-चांपा 02 सितम्बर 2025/ एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ अंतर्गत जनपद पंचायत नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुड़पार के आंगनबाड़ी केन्द्र 01 में सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना नवागढ़ ने बताया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर भर्ती हेतु प्रथम मूल्यांकन सूची जारी किया गया है, जिसमें किसी भी अभ्यर्थियों द्वारा आंगनबड़ी सहायिका पद में दावा आपत्ति करना हो तो 11 सितम्बर 2025 तक कार्यालयीन समयावधि मे दावा आपत्ति जमा कर सकते है। निर्धारित तिथि व समय उपरांत प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा तथा दावा आपत्ति करने के समय मूल आवेदन मे जोडने हेतु नवीन दस्तावेज मान्य नहीं किये जायेंगे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!