छत्तीसगढ़
तीव्र आवाज में डीजे साउंड बजाने वाले के विरूद्ध कार्यवाही कर डीजे साउंड सिस्टम जप्त, चौकी पंतोरा पुलिस की कार्यवाही

जिला पुलिस द्वारा देर रात्रि डीजे बजाने एवम अत्यधिक आवाज में डीजे बजाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में चौकी पंतोरा पुलिस द्वारा ग्राम बक्सर में गणेश विसर्जन के दौरान सीमा से अधिक बहुत ही तेज अवाज में डीजे बजाना पाए जाने डीजे संचालक शुभम मिरी निवासी निवासी बक्सरा के विरुद्ध धारा 6,11 कोलाहल अधिनियम के तहत् कार्यवाही कर डीजे साउण्ड सिस्टम को जप्त किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी पंतोरा ASI दिलीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।



