एपीसी हेमलता शर्मा ने किया पीएमश्री सेजेस बलौदा का निरीक्षण,स्कूल की गुणवत्ता पर दिया विशेष जोर


जांजगीर चाम्पा जिले के पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) सेजेस बलौदा का निरीक्षण एपीसी एवं पीएमश्री प्रभारी हेमलता शर्मा द्वारा किया गया,,निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की साफ-सफाई,,शिक्षकों की डेली डायरी,,कक्षा अध्यापन,,मध्यान्ह भोजन,,एवं लाइब्रेरी का गहन अवलोकन किया,,एपीसी शर्मा ने बताया कि पीएमश्री स्कूल को मॉडल स्कूल के तर्ज पर अपग्रेड किया गया है,,यह योजना राज्य सरकार की उच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और शिक्षा विभाग ने अधिकारियों को इसकी निरंतर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए हैं,,हेमलता शर्मा ने बतया है कि पीएमश्री स्कूलों का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षण,,अध्ययन और संज्ञानात्मक विकास के साथ कौशलयुक्त और पूर्ण विकसित नागरिक तैयार करना है,,निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की गतिविधियों को संतोषजनक पाया,,वहीं,,शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए आगामी टीएल बैठक में प्रस्ताव रखने की बात कही,,इस अवसर पर प्राचार्य अनिल शर्मा उपस्थित रहे।



