प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा पखवाड़ा, 17 सितंबर को जांजगीर में होगा रक्तदान शिविर

जांजगीर-चांपा। देशवासियों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है। यह शिविर बुधवार 17 सितंबर को सुबह 11 बजे जिला चिकित्सालय जांजगीर में आयोजित होगा।भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने जिले के सभी कार्यकर्ताओं और मंडलों से अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में शामिल होने का आग्रह किया है ताकि सेवा भाव से लोगों की मदद की जा सके। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. विनोद शर्मा और सहसंयोजक डॉ. धर्मेंद्र राम ने भी इस आयोजन की जानकारी देते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इसे लेकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को आगे आना चाहिए।यह शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाने का अवसर होगा। जिले के कार्यकर्ताओं और नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होकर सेवा कार्य में योगदान देने की अपील की गई है।



