13 दिसंबर को जिले में नेशनल लोक अदालत लंबित मामलों के त्वरित निपटारे को लेकर प्रधान जिला न्यायाधीश ने ली बैठक

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देश पर 13 दिसंबर 2025 को देशभर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह वर्ष 2025 की चौथी और अंतिम नेशनल लोक अदालत होगी। इसी तैयारी को लेकर जांजगीर-चांपा में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष शक्ति सिंह राजपूत ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।

बैठक में प्री-लिटिगेशन यानी अदालती प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही निपटाए जा सकने वाले मामलों को अधिक से अधिक लोक अदालत में लाने पर जोर दिया गया। इसके लिए राजस्व, पुलिस, नगर पालिका, जिला पंचायत, सिंचाई, विद्युत, परिवहन, स्वास्थ्य, खनिज, वन, श्रम तथा अन्य विभागों से आए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।प्रधान जिला न्यायाधीश ने बताया कि लंबित राजीनामा योग्य मामलों में पक्षकारों से आपसी समन्वय बनाते हुए अधिक से अधिक मामलों का निपटारा खंडपीठों के माध्यम से किया जाएगा, ताकि लोक अदालत लोगों के लिए और अधिक सुलभ बन सके,,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार कुशवाहा ने जानकारी दी कि नेशनल लोक अदालत न्यायालयों में बढ़ते लंबित मामलों को कम करने और जरूरतमंदों को त्वरित एवं सरल न्याय उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम है। इसके तहत जिला एवं सत्र न्यायालय जांजगीर, सभी तालुका न्यायालय, तथा जिले और शक्ति क्षेत्र के सभी राजस्व न्यायालयों में 13 दिसंबर को लोक अदालत आयोजित होगी,,बैठक में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र चौहान, सीजेएम प्रवीण मिश्रा, सीजेएम शक्ति शुभदा गोयल, पुलिस अधीक्षक शक्ति प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, एएसपी उमेश कश्यप सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



