WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

जूनियर कबड्डी ट्रायल में 180 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम चयन

जांजगीर। जिले में आज जूनियर बालक और बालिका वर्ग के लिए कबड्डी चयन ट्रायल हैंडबॉल ग्राउंड (डाइट के पास) में आयोजित किया गया। भाटापारा–बलौदा बाजार में 05 से 07 दिसंबर तक होने वाली 25वीं राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए यह ट्रायल रखा गया था।जिले के पाँचों विकासखंडों से खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बालक वर्ग में लगभग 130 और बालिका वर्ग में करीब 50 खिलाड़ियों ने अपना प्रदर्शन दिखाते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया

खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कबड्डी संघ के पदाधिकारी एवं ओलम्पिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने कहा—
“मैं चाहता हूँ कि जांजगीर-चांपा के खिलाड़ी सिर्फ राज्य स्तर ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी तिरंगा लहराते नजर आएं। प्रतिभा रास्ता दिखाती है, लेकिन जज़्बा और मेहनत ही आपको असंभव ऊंचाइयों तक ले जाती है।”कार्यक्रम के सह संयोजक एवं ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष हितेश कुमार यादव ने कहा कि जूनियर खिलाड़ी जिले की खेल ऊर्जा का भविष्य हैं और आज बच्चों ने शानदार क्षमता दिखाई है,,सह संयोजक व जिला सचिव जितेंद्र कुमार तिवारी ने ट्रायल का संचालन करते हुए सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया,,आयोजन समिति के सदस्य संजय कुमार यादव, रविन्द्र कुमार यादव, रामकुमार प्रधान और योगेश्वर साहू ने पूरी व्यवस्था संभालते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया। चयनित खिलाड़ी 04 दिसंबर को ट्रेन से भाटापारा के लिए रवाना होंगे,,खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट प्रदान कर अमर सुल्तानिया, जितेंद्र तिवारी, हितेश यादव, साकेत तिवारी, बलराम ध्रुव, संजय कुमार यादव, रविन्द्र कुमार यादव, रामकुमार प्रधान, योगेश्वर साहू, धीरमन आदित्य, विष्णु यादव और संजय साहू ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

इस टीम के साथ दल प्रमुख संजय कुमार यादव, कोच रामकुमार प्रधान और मैनेजर रविन्द्र कुमार यादव रहेंगे।
जिले में हुआ यह सुव्यवस्थित चयन ट्रायल युवा खिलाड़ियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भर गया है। अब सभी को राज्य स्तर पर खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!