छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान: मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में ‘जीवनधारा नमामि गंगे’ ने किया ऐतिहासिक काम

नई दिल्ली/रायपुर,,छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का पल आया है। जल संरक्षण और गंगा सफाई के लिए काम कर रही संस्था ‘जीवनधारा नमामि गंगे’ को नई दिल्ली स्थित देश के प्रतिष्ठित भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (IIPA) से आधिकारिक प्रशिक्षण मिला है। खास बात यह है कि पहली बार किसी गैर-सरकारी संगठन (NGO) को IIPA ने औपचारिक रूप से प्रशिक्षण दिया है,,इस ऐतिहासिक उपलब्धि में छत्तीसगढ़ की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसकी अगुवाई प्रदेश अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल ने की।

छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों ने बढ़ाया राज्य का गौरव
IIPA में हुए इस विशेष प्रशिक्षण और शिखर सम्मेलन में छत्तीसगढ़ से पहुंचे पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया,,मनोज अग्रवाल ने बताया कि यह प्रशिक्षण संस्था ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि यहां सीखे गए ज्ञान का उपयोग अब छत्तीसगढ़ की नदियों की स्वच्छता और संरक्षण में किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ से शामिल प्रमुख पदाधिकारी:
मनोज अग्रवाल – प्रदेश अध्यक्ष
श्रीमती गीता सिंह – प्रदेश प्रभारी
उमेश रस्तोगी – प्रदेश सचिव
रामरतन श्रीवास – जांजगीर-चांपा
श्रीमती संध्या शर्मा, शिव शर्मा – पेंड्रा रोड
श्रीमती मनीषा पांडेय – रायगढ़
श्रीमती रिजवाना, श्रीमती क्षमा राजपूत – बिलासपुर
IIPA में मिला विशेष प्रशिक्षण: ‘पंचगंगा’ संकल्प पर फोकस कार्यक्रम में IIPA के वरिष्ठ प्रोफेसरों –
विनोद कुमार शर्मा, अमिताभ रंजन और डॉ. साकेत बिहारी ने प्रशिक्षण दिया,,प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नमामि गंगे के 5 प्रमुख संकल्प (पंचगंगा) को धरातल पर उतारना था
1️⃣ अविरल गंगा
2️⃣ निर्मल गंगा
3️⃣ अर्थ गंगा
4️⃣ जन गंगा
5️⃣ ज्ञान गंगा
प्रमाण पत्र वितरण और आधिकारिक मान्यता
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों को IIPA प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया,,इसके अलावा, संगठन की सदस्यता और पहचान की पुष्टि के लिए संस्थान का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।
संगठन के विस्तार का रोडमैप
शिखर सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने आने वाले समय की योजनाएँ साझा कीं,,छत्तीसगढ़ की सक्रिय भूमिका को देखते हुए राज्य में संगठन विस्तार और राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को तेज करने का निर्णय लिया गया,,मनोज अग्रवाल ने भरोसा जताया कि यह प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ में जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता की नई लहर लेकर आएगा।



