राज्य एवं शहर

जांजगीर चांपा के युवा नेता अमन प्रताप सिंह बने BJYM छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष

जांजगीर चांपा जिले के लिए यह गर्व का विषय है कि जिले के एक सक्रिय युवा कार्यकर्ता अमन प्रताप सिंह को प्रदेश स्तर की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें , छत्तीसगढ़ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।अमन प्रताप सिंह लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और उन्होंने विभिन्न दायित्वों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ निभाया है। संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, युवाओं के बीच सक्रिय भूमिका और प्रभावी कार्यशैली को देखते हुए नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया और यह अहम जिम्मेदारी सौंपी। इस नियुक्ति के बाद जांजगीर–चांपा जिले सहित पूरे क्षेत्र के युवाओं में नया उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवा साथियों द्वारा लगातार बधाइयों और शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।अपनी नियुक्ति पर अमन प्रताप सिंह ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ सेवा का अवसर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे संगठन की विचारधारा को और मजबूत करेंगे, अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ेंगे और भारतीय जनता युवा मोर्चा को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।उनकी इस उपलब्धि पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने हर्ष जताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!