राज्य एवं शहर

भारतीय जनता पार्टी जिले मे अटल जी की जन्म जयंती को जन्म शताब्दी वर्ष के रूप मे मनाएगी

 

जांजगीर चाम्पा – प्रदेश भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा पुरे देश प्रदेश के कोने कोने मे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाएगी इस वर्ष को भाजपा ने निर्माण वर्ष घोषित किया है

भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने अटल जी की जयंती को जिले मे मनाने के लिए जिले व सभी मंडलो के संयोजक व सदस्यो की टोली बनाई है कार्यकर्ताओ ने अपने अपने मंडल के नगर व गांव के अटल परिसर मे अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुरे परिसर मे स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की शाम को पुरे परिसर मे कार्यकर्ताओ ने दीप प्रज्वलित कर पुरे परिसर को दीये सजाकर जगमगाया और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई अमर रहे के नारे लगाए सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम मे कल जिला मुख्यालय एवं सभी मंडलो अटल जी के जीवन पर प्रदर्शनी व संगोष्ठी आयोजित की जावेगा विधानसभा स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे जिसमे अलग अलग वक्ता अलग अलग विषयो पर अपनी बात रखेंगे आज के स्वच्छता अभियान कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े जांजगीर नगर पालिका अध्यक्ष रेखा गढ़वाल पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहु जिला महामंत्री नंदनी रजवाड़े जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल आशुतोष गोस्वामी मंडल अध्यक्ष हितेश यादव विवेका गोपाल आई टी सेल संयोजक अनिल शर्मा सोशल मीडीया सहसंयोजक राकेश रुपवानी मणिकांत अग्रवाल देवा गढ़वाल पुष्पेंद्र निर्मलकर चुन्नी राठौर रवि पांडेय अजय कौशिक रामगोपाल चौरसिया सहित अनेक कार्यकर्ताओ की उपस्थिती मे कार्यक्रम संपन्न हुआ

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!