राज्य एवं शहर

शिक्षकों की मांग वेतन विसंगति दूर हो,पुरानी सेवा जोड़ी जाए और TET नियम में राहत मिले

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर ने सरकार से शिक्षकों की समस्याओं को लेकर बड़ा बयान दिया है,,उन्होंने कहा कि “मोदी की गारंटी” के तहत वेतन विसंगति का समाधान करने के लिए शिक्षा विभाग को जल्द क्रमोन्नति (पदोन्नति) का ऐलान करना चाहिए,,राठौर ने मांग की कि जिन शिक्षकों ने वर्षों सेवा दी है,,

 

उनकी पुरानी सेवा को जोड़ा जाए ताकि रिटायरमेंट के बाद उन्हें पेंशन का लाभ मिल सके,,उन्होंने कहा कि यह मानवता के नाते जरूरी है और इससे रिटायर्ड शिक्षकों का जीवन बेहतर हो सकेगा,,TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) को लेकर भी उन्होंने चिंता जताई,,उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हजारों शिक्षक मानसिक रूप से परेशान हैं,,शिक्षक अब पढ़ाई कराएं या खुद परीक्षा की तैयारी करें इस दुविधा में फंसे हैं,,जिसका असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है,,उन्होंने सरकार से इस फैसले पर रिव्यू पिटीशन दायर कर शिक्षकों को राहत देने की मांग की,,राठौर ने कहा कि 20 साल नौकरी करने के बाद शिक्षकों को फिर से परीक्षा देने के लिए मजबूर करना न्यायसंगत नहीं है,,क्योंकि उस समय TET का नियम ही नहीं था,,साथ ही उन्होंने लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की भी मांग की,,उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षक केवल पढ़ाने का ही नहीं,,बल्कि जनगणना,,चुनाव और सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम भी पूरी जिम्मेदारी से करते हैं,,फिर भी उनकी योग्यता पर सवाल उठाए जाते हैं,,अंत में राठौर ने कहा कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो शिक्षक संगठन मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखेंगे और जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!