जांजगीर चांपा में शुरू हुई चना,मसूर और सरसों की खरीदी,किसानों में खुशी की लहर

जांजगीर चांपा जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण योजना (पीएम आशा योजना) के तहत रबी फसलों की खरीदी शुरू हो गई है,,चना, मसूर और सरसों की फसल का समर्थन मूल्य पर उपार्जन होने से किसान काफी खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं,,

नाफेड द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 में चना 5875 रुपए प्रति क्विंटल,,मसूर 7000 रुपए प्रति क्विंटल और सरसों 6200 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है,,चना और मसूर की खरीदी 1 मार्च से 30 मई 2026 तक,,जबकि सरसों की खरीदी 15 फरवरी से 15 मई 2026 तक की जाएगी,,जिले में इस योजना के तहत बड़ी संख्या में किसानों ने पंजीयन कराया है,,इनमें चना के 117, मसूर के 18 और सरसों के 56 किसान शामिल हैं,,अब तक चारों उपार्जन केंद्रों में 51 किसानों से कुल 90 क्विंटल फसल की खरीदी हो चुकी है,,जिसमें चना 14 क्विंटल,,मसूर 2 क्विंटल और सरसों 74 क्विंटल शामिल है,,पंजीकृत किसान अपने मोबाइल नंबर,,आधार कार्ड और पंजीयन पावती के साथ नजदीकी सेवा सहकारी,,समितियों जांजगीर,,पामगढ़,,बम्हनीडीह और अकलतरा में जाकर अपनी फसल समर्थन मूल्य पर बेच सकते हैं,,इसके लिए वे ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी या वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं,,प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे तय समय सीमा के भीतर अपनी फसल बेचकर योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।



