राज्य एवं शहर

तेरे घर में घुसकर मारूंगा,,दंतेवाड़ा भेज दूंगा,,जांजगीर में एरिगेशन विभाग के EE का कथित ऑडियो वायरल,,कलेक्टर ने बैठाई जांच,,, कल होगा बड़ा उजागर देखते रहिए daddu dabang पर 

जांजगीर चांपा जिले में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता (EE) शशांक सिंह का कथित ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है,,वायरल ऑडियो में अकलतरा SDM कार्यालय में पदस्थ एक ड्राइवर के साथ गाली-गलौज,,धमकी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने का दावा किया जा रहा है,,मामला सामने आने के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं,,सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे इस कथित ऑडियो में EE शशांक सिंह पर ड्राइवर को धमकाने और दबाव बनाने के आरोप लग रहे हैं,,बातचीत के दौरान कथित तौर पर कहा गया कि,,यूनियनगिरी करोगे तो दंतेवाड़ा ट्रांसफर करा दूंगा,,मेरे विभाग के ड्राइवर हो तो मेरी बात माननी पड़ेगी,,वायरल ऑडियो में SDM कार्यालय और SDM को लेकर भी बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का दावा किया जा रहा है,,कथित बातचीत में यह भी सुनाई दे रहा है कि SDM की कोई औकात नहीं है SDM ऑफिस में आकर मारूंगा,,तेरे घर में घुसकर मारूंगा,,इतना ही नहीं,,ड्राइवर को वेतन और ट्रांसफर को लेकर भी धमकी दी गई,,वायरल ऑडियो में कथित तौर पर कहा गया कि तेरा वेतन 4 महीने तक रोक दिया,,कलेक्टर ने क्या कर लिया तेरा दंतेवाड़ा ट्रांसफर करा रहा हु,,,अपना बोरिया-बिस्तर बांध ले,,ऑडियो में आगे यह भी कहा गया कि,,जब तक कलेक्टर यहां हैं तब तक तू यहां है,,जिस दिन कलेक्टर का ट्रांसफर हो जाएगा उसके बाद तुझे देख लूंगा,,इसके साथ ही शिकायत करने पर और वेतन रोकने की धमकी देने जैसी बातें भी सामने आई हैं,,इस कथित ऑडियो के वायरल होते ही जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया,,प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भी इस मामले को लेकर काफी हलचल देखी जा रही है,,सोशल मीडिया में लोग इस पूरे मामले पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं,,मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपर कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए हैं,,प्रशासन की ओर से जारी जानकारी में कहा गया है कि सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता और विभाग में पदस्थ वाहन चालक के बीच बातचीत होने का दावा किया जा रहा है,,जिसमें आपत्तिजनक भाषा के उपयोग की बात सामने आई है,,कलेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी,,अब पूरे जिले की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है यदि वायरल ऑडियो सही पाया जाता है तो संबंधित अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!