भवंतरा में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या,सोते समय सिर कुचलकर मौत

जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भवंतरा में बुधवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है,,गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई,,जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई,,घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है
बताया जा रहा है कि बुधवार रात परिवार के सभी लोग घर में सोए हुए थे,,सुबह जब निर्माण कार्य से जुड़ा मिस्त्री वहां पहुंचा तो उसने चारों को खाट पर बेसुध हालत में पड़ा देखा,,काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई हरकत नहीं हुई,,जिसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी दी गई और गांव में हड़कंप मच गया।
मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप,उनकी पत्नी शांति बाई,नाती पीताम्बर कश्यप और नातिन कुमारी मोगरा के रूप में हुई है,,प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चारों के सिर पर किसी लोहे के भारी हथियार से हमला किया गया है,,हमले में चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही गांव के सरपंच राजाराम कश्यप ने पुलिस को खबर दी,,इसके बाद शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी,,मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फॉरेनसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है,,पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है,,ग्रामीणों के मुताबिक परिवार का किसी से बड़ा विवाद सामने नहीं आया था,,ऐसे में आखिर इतनी बड़ी वारदात किसने और क्यों की,,इसे लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं,,पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच कर रही है और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है,,एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया,,घटना के बाद लोग डरे और सहमे हुए हैं,,



