राज्य एवं शहर

“हर जरूरतमंद तक पहुंचे न्याय” : पैरालीगल वालेंटियरों को योजनाओं का लाभ दिलाने के दिए निर्देश

जांजगीर चांपा जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैरालीगल वालेंटियरों की बैठक आयोजित की गई,,यह बैठक माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सह-अध्यक्ष जयदीप गर्ग के मार्गदर्शन में हुई,,बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी सचिव ने सभी पैरालीगल वालेंटियरों से उनके कार्यों की जानकारी ली और उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर लोगों की समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए,,बैठक में कहा गया कि पैरालीगल वालेंटियर गांव-गांव जाकर लोगों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (SALSA) और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दें,,ताकि जरूरतमंद लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके,,साथ ही लोगों को कानूनी सहायता और न्याय आसानी से उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया,,इसके अलावा “बचपन बचाओ अभियान” के तहत बेहतर काम करने और उसकी जानकारी लगातार प्राधिकरण को देने के निर्देश भी दिए गए,,अधिकारियों ने कहा कि समाज का कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित नहीं रहना चाहिए,इसके लिए पैरालीगल वालेंटियरों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!