WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
छत्तीसगढ़

फ्लाई ऐश ईंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, सफाई के दौरान मशीन में फंसी महिला, पैर की तीन उंगलियां कटी

बालोद. जिले के परसोदा स्थित गंगोत्री फ्लाई ऐश ईंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया है. सफाई के दौरान महिला मजदूर मशीन में फंस गई. हादसे में महिला के दोनों पैर फैक्चर और पैर की तीन उंगलियां कट गई हैं. फिलाहाल घायल महिला का निजी अस्तपाल में इलाज जारी है.

जानकारी के मुताबिक, घायल महिला रूपा मंडावी, जो दल्लीरादजहरा के वार्ड 27 की निवासी है. वह एक महीने पहले ही फैक्ट्री में काम पर लगी है. रविवार सुबह महिला कर्मचारी फ्लाई ऐश से ईंट बनाने वाली हाइड्रोलिक मशीन की सफाई करने पहुंची थी. इस दौरान महिला को धोखा हुआ कि मशीन बंद है. वह चालू मशीन में फंस गई. दर्दनाक हादसे में महिला के दोनों पैर फैक्चर हो गए. वहीं पैर की तीन उंगलियां कट गई.

अस्पताल में इलाज जारी

घटना के बाद फैक्टरी संचालक ने महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया. जहां ट्रीटमेंट के बाद महिला को प्राइवेट हॉस्पिटल रेफर किया गया है. फिलहाल महिला का इलाज जारी है.

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!