WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.41
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.39
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.38
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.36 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37
WhatsApp Image 2026-08-15 at 12.52.37 (1)
राज्य एवं शहर

गाड़ी चोरी कर बेचने की नीयत से ड्राइवर की हत्या का मामला सामने आया है,पुलिस ने मामले में तीन आरोपी और एक नाबालिग भी शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा देखते रही एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

गाड़ी चोरी कर बेचने की नीयत से ड्राइवर की हत्या का मामला सामने आया है,पुलिस ने मामले में तीन आरोपी और एक नाबालिग भी शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

जांजगीर पुलिस ने कार चालक के अंधे क़त्ल की गूट्थी को सुलझाने मे सफलता हासिल की है,, बिलासपुर लाल खदान के रमा कांत तिवारी की लाश 14 अप्रेल को सारागांव थाना के लखुर्री गांव मे मिली थी और उसी दिन अकलतरा थाना के पचरी गाँव मे उसका डिजायर्ड कार लावारिस हालत मे मिला था,,मामले में जांजगीर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,,आरोपियो मे एक नाबालिग है,,पुलिस की पूछताछ मे आरोपियों ने कार की लूट और उसे बेच कर पैसा कमाने की नियत से हत्या करना स्वीकार किया

जांजगीर चाम्पा जिले में गाड़ी चोरी कर बेचने की नीयत से ड्राइवर की हत्या का मामला सामने आया है,,पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं,,इनमें एक नाबालिग भी शामिल है दरअसल सारागांव थाना क्षेत्र के ग्राम लखुर्री में 14 अप्रैल को बिलासपुर के कार ड्राइवर रमाकांत तिवारी की लाश मिली थी,,जांच में पुलिस को पता चला कि रमाकांत बिलासपुर के इंकेश डिडॉरे के कार का ड्राइवर था,,वह 13 अप्रैल को अकलतरा क्षेत्र के कोटमी सोनार से राहूल श्रीवास,,सोम प्रभात और विवेक पुरी गोस्वामी को लेकर अमरकंटक जाने के लिए निकला था,,रास्ते में तीनों ने मिलकर गला दबाते हुए छाती में पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी,, इसके बाद लाश को दफनाने की तैयारी थी,,इसके लिए आरोपियों ने अपने एक साथी से मिरौनी के पास गड्ढा भी खुदवा लिया था,,लेकिन सुबह हो जाने के कारण पकड़े जाने के डर से लाश को बम्हनीडीह,,सारागॉव के बीच सड़क से कुछ दूर नहर के किनारे फेक दिया,,इसके बाद कार को अकलतरा थाना क्षेत्र के पचरी बरबसपुर के पास छोड़कर भाग निकले,, गाड़ी की चोरी कर बेचने की नीयत से प्लानिंग कर ड्राइवर की हत्या की गई,,लेकिन आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके,, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है

उप पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि आरोपियों ने रमा कांत की गाड़ी बुक करने से पहले दो अन्य ट्रांसपोर्ट से फोन मे ग़ाडी बुक करने का प्रयास किया लेकिन ट्रांसपोर्टर द्वारा किराया की राशि के अलावा पहचान पत्र की मांग किए जाने पर तीसरे ट्रांसपोर्टर से चर्चा की और बिना दस्तावेज के बुकिंग के लिए तैयार होने पर डिजायर गाडी को कोटमी सोनार गाँव बुलाया और गाडी मे तेल डलवाने के बाद अमरकंटक रोड के लिए निकल पड़े,,और बेलगहना के जंगल मे ड्राइवर का गला दबा कर हत्या कर दी,,हत्या के मामले मे पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपी जांजगीर चाम्पा जिला के रहने वाले है और एक आरोपी शव को छिपाने ने लिए सरसिवा मे गड्ढा खोद कर रखने वाला है,,पुलिस के मुताबिक हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद शव को छिपाने मे असफल आरोपियो ने रात भर शव को कार मे लेकर घूमते रहे और पकड़े जाने के डर से लखुर्री मे फेंक दिए और कार को चला कर पचरी गाँव मे छोड़ा,,आरोपी अपने मनसूबे मे सफल नहीं हुए लेकिन कार चालक की जान चली गई,,और आरोपी अब सलाखों के पीछे पहुंच गए है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!