चलती हाईवा ट्रक में लगी आग,,ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर

चलती हाईवा ट्रक में लगी आग,,ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान,,देखते रहिये एक खास खबर DADDU DABANG.IN पर
जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,,जहां पीआईएल रोड के बेलदारपारा रोड पर एक चलती हाईवा ट्रक में अचानक आग लग गई,,यह घटना तब हुई जब हाईवा ट्रक राखड़ खाली करके वापस आ रही थी,,ट्रक से धुआं उठते ही ड्राइवर ने तत्काल स्थिति को समझा और खुद को बचाने के लिए ट्रक से कूद गया,,जिससे उसकी जान बच गई

इस दौरान ट्रक पूरी तरह से आग की लपटों में घिर गया और जलता रहा,,मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पीआईएल की फायर ब्रिगेड को सूचित किया,,फायर ब्रिगेड की टीम ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया,,जिससे एक बड़ा हादसा टल गया

अभी तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है,,घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है,,इस घटना ने क्षेत्र के लोगों को सकते में डाल दिया है और सड़क पर जले हुए ट्रक के दृश्य ने लोगों को चिंतित कर दिया है,,सौभाग्य से,,इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है,,पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके और आगे की कार्रवाई की जा सके



